NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 26 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ेगी जनरल नॉलेज
    आज का इतिहास: 26 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ेगी जनरल नॉलेज
    1/5
    करियर 1 मिनट में पढ़ें

    आज का इतिहास: 26 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ेगी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 26, 2019
    08:28 am
    आज का इतिहास: 26 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ेगी जनरल नॉलेज

    इतिहास के बारे में हम जितना जाने उतना कम ही होता है। चाहे हमारे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इतिहास में अहम घटनाएं दर्ज हैं। आज के समय में ज्यादातर युवा सरकारी करना चाहते हैं। सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सामान्य ज्ञान और इतिहास के प्रश्न आते हैं। इसलिए अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इतिहास की प्रमुख घटना जरुर जानें। इस लेख से 26 अक्टूबर का इतिहास जानें।

    2/5

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन 26 अक्टूबर, 1969 को मुंबई आए थे। मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात 26 अक्टूबर, 1975 को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने थे। त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से 26 अक्टूबर, 1976 को आजादी मिली थी। इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन 26 अक्टूबर, 1980 को मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने थे।

    3/5

    नॉर्वे ने प्राप्त की स्वतंत्रता

    एच.ई. स्मिथ ने 26 अक्टूबर, 1858 को वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया था। नॉर्वे ने 26 अक्टूबर, 1905 को स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इराक में 26 अक्टूबर, 1947 को ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा था।

    4/5

    इनका होता है जन्मदिन

    उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का जन्म 26 अक्टूबर, 1886 को हुआ था। स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने वाले गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म 26 अक्टूबर, 1890 को हुआ था। 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम प्रकाश गुप्ता का जन्म 26 अक्टूबर, 1923 को हुआ था। भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका प्रीति सिंह का जन्म 26 अक्टूबर, 1971 को हुआ था।

    5/5

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    अमेरिकी समाजवादी और परोपकारी मार्गरेट ब्राउन का निधन 26 अक्टूबर, 1932 को हुआ था। हेलीकॉप्टर और फिक्स्ड विंग विमान दोनों में रूसी-अमेरिकी एविएशन पायोनीर इगोर सिकोरस्की का निधन 26 अक्टूबर, 1972 को हुआ था। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डीवी पलुस्कर का निधन 26 अक्टूबर, 1955 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन 26 अक्टूबर, 1981 को हुआ था। प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन 26 अक्टूबर, 2000 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    12वीं के छात्रों को मिल रही है ये स्कॉलरशिप, जानें आवेदन करने की अंतिम तिथि करियर
    पिता ने की शिकायत, प्राइवेट स्कूल ने EWS वर्ग के छात्र को वापस की फीस प्राइवेट स्कूल
    HP Forest Guard Recruitment 2019 के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, जल्द करें आवेदन हिमाचल प्रदेश
    NIT Delhi Recruitment 2019: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023