Page Loader
आज का इतिहास: 25 जनवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 25 जनवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Jan 25, 2020
01:56 am

क्या है खबर?

अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है। इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 25 जनवरी के इतिहास के बारे में बताएगा। आइए जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन 25 जनवरी, 1924 को हुआ था। जर्मनी और फ्राँस के बीच सार के प्रशासन को लेकर 25 जनवरी, 1952 को विवाद हुआ था। पनामा और अमेरिका ने 25 जनवरी, 1955 को नहर संधि पर हस्ताक्षर किए थे। ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से 25 जनवरी, 1959 को व्यापार समझौता किया था। पेरिस में उत्तरी विएतनाम और अमेरिका के बीच 25 जनवरी, 1969 को शांति वार्ता प्रारम्भ हुई थी।

जानकारी

मदर टेरेसा को भारत रत्न से किया गया सम्मानित

25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया था। शेख मुजीबुर्रहमान 25 जनवरी, 1975 को बांगला देश के राष्ट्रपति बने था। प्रसिद्ध समाजसेवी मदर टेरेसा को 25 जनवरी, 1980 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

19वीं सदी के बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म 25 जनवरी, 1824 को हुआ था। अंग्रेजी नाटककार, उपन्यासकार और लघु कथाकार समरसेट मॉम का जन्म 25 जनवरी, 1874 को हुआ था। सबसे महत्वपूर्ण आधुनिकतावादी 20वीं सदी के लेखकों में से एक वर्जीनिया वुल्फ का जन्म 25 जनवरी, 1882 को हुआ था। यूक्रेनी राजनीतिज्ञ, अभिनेता, हास्य अभिनेता, फिल्म निर्माता, और निर्देशक वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की का जन्म 25 जनवरी, 1978 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

स्कॉटिश सिविल सेवक और राजनीतिज्ञ विलियम वेडरबर्न का निधन 25 जनवरी, 1918 को हुआ था। भारतीय व्यापारी, उद्योगपति, अर्थशास्त्री, सार्वजनिक नेता नलिनी रंजन सरकार का निधन 25 जनवरी, 1952 को हुआ था। भारतीय क्रांतिकारी अनंता सिंह का निधन 25 जनवरी, 1979 को हुआ था। प्रमुख भारतीय राजनीतिक विजयाराजे सिंधिया का निधन 25 जनवरी, 2001 को हुआ था। आधुनिक वास्तुकला के लिए जाने जाने वाले अमेरिकी वास्तुकार फिलिप जॉनसन का निधन 25 जनवरी, 2005 को हुआ था।