Page Loader
आज का इतिहास: 19 जनवरी का इतिहास इस लेख से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 19 जनवरी का इतिहास इस लेख से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Jan 19, 2020
08:42 am

क्या है खबर?

UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। आइए आज जानते हैं क्या है 19 जनवरी का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर ब्रिटेन की सेना ने 19 जनवरी, 1941 को कब्जा किया था। 'द्वितीय विश्वयुद्ध' के दौरान जापान ने 19 जनवरी, 1942 को बर्मा पर कब्ज़ा किया था। इजरायल को 19 जनवरी, 1949 को कैरेबियाई देश क्यूबा ने मान्यता दी। सूडान 19 जनवरी, 1956 को अरब लीग का 9वां सदस्य बना था। जापान और अमेरिका के बीच 19 जनवरी, 1960 को आपसी सुरक्षा समझौता हुआ था।

जानकारी

ब्रिटेन ने चीन में अपनी सेना को भेजने का फैसला लिया

बोलिविया तथा जर्मनी के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता 19 जनवरी, 1910 को समाप्त हुआ था। अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में 19 जनवरी, 1920 को सरकार का गठन किया। ब्रिटेन ने अपनी सेना को चीन भेजने का निर्णय 19 जनवरी, 1927 को लिया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

अमेरिकी लेखक, संपादक और साहित्यकार आलोचक एडगर एलन पो का जन्म 19 जनवरी, 1809 को हुआ था। संयुक्त राष्ट्र संघ के 5वें महासचिव ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार का जन्म 19 जनवरी, 1920 को हुआ था। अमेरिकी अभिनेता लोगन लर्मन का जन्म 19 जनवरी, 1992 को हुआ था। अमेरिकी रैपर, गायक, गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता मैक मिलर का जन्म 19 जनवरी, 1992 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

भारतीय विचारक और धर्मगुरु आचार्य रजनीश (ओशो) निधन 19 जनवरी, 1990 को हुआ था। हिन्दी साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क का निधन 19 जनवरी, 1996 को हुआ था। अमेरिकी गायक-गीतकार कार्ल पर्किन्स का निधन 19 जनवरी, 1998 को हुआ था। राजनीतिक विचारक एवं लेखक रजनी कोठारी का निधन 19 जनवरी, 2015 को हुआ था। अमेरिकी प्रोफेशनल पहलवान स्कॉट बिगेलो का निधन 19 जनवरी, 2007 को हुआ था।