Page Loader
आज का इतिहास: 12 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, जानें अन्य घटनाएं

आज का इतिहास: 12 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, जानें अन्य घटनाएं

Jan 12, 2020
08:02 am

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए जानें 12 जनवरी की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

स्वतंत्रता के बाद 'संयुक्त प्रांत' का नाम 12 जनवरी, 1950 को बदल कर 'उत्तर प्रदेश' रखा गया था। जांजीबार विद्रोहियों ने 12 जनवरी, 1950 को क्रांति की शुरुआत की और गणतंत्र की घोषणा की थी। हर वर्ष देश में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर 12 जनवरी, 1984 से इस दिन को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' मनाने की घोषणा की गई थी। रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर 12 जनवरी, 1990 को प्रतिबंध लगाया था।

जानकारी

भारत और चीन ने इस सहमति पत्र पर किए हस्ताक्षर

भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद 12 जनवरी, 2003 को संसद की अध्यक्ष बनीं। भारत और चीन ने 12 जनवरी, 2006 को हाइड्रोकार्बन के महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। कोलकाता में 12 जनवरी, 2008 को आग लगने से लगभग 2500 दुकानें जल गईं।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री और पश्चिम बंगाल व कर्नाटक के राज्यपाल रहे उमाशंकर दीक्षित का जन्म 12 जनवरी, 1901 को हुआ। भारतीय गुरु, ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन तकनीक विकसित करने के लिए जाने जाने वाले महर्षि महेश योगी का जन्म 12 जनवरी, 1918 को हुआ था। प्रसिद्ध संगीतकार सी रामचन्द्र का जन्म 12 जनवरी, 1918 को हुआ था। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का जन्म 12 जनवरी, 1964 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

जर्मन गणितज्ञ और प्रोफेसर हरमन मिंकोव्स्की का निधन 12 जनवरी, 1909 को हुआ था। बंगाली भारतीय क्रांतिकारी सूर्य सेन का निधन 12 जनवरी, 1934 को हुआ था। प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक अगाथा क्रिस्टी का निधन 12 जनवरी, 1976 को हुआ था। भारतीय शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का निधन 12 जनवरी, 1992 को हुआ था। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अमरीश पुरी का निधन 12 जनवरी, 2005 को हुआ था।