LOADING...
आज का इतिहास: 13 जनवरी का इतिहास यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 13 जनवरी का इतिहास यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Jan 13, 2020
05:55 am

क्या है खबर?

किसी सरकारी नौकरी या UPSC की परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए इतिहास के बारे में जानना उतना ही जरुरू है, जितना कि बाकी विषयों के बारे में जानना जरुरी है। चाहे हमारे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इतिहास में बहुत सी अहम घटनाएं दर्ज हैं। सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सामान्य ज्ञान और इतिहास के प्रश्न आते हैं। 13 जनवरी का इतिहास जानने के लिए इस लेख को जरुर पढ़ें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

13 जनवरी, 1910 को न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारम्भ हुआ था। 13 जनवरी, 1915 को इटली के एवेज्जानो शहर में आए विनाशकारी भूकंप के कारण 30 हजार से अधिक लोग मारे गए थे। 13 जनवरी, 1930 को पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ था। 13 जनवरी, 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाए रखने के लिये आमरण अनशन शुरू किया था।

जानकारी

अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया

13 जनवरी, 1966 को अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया गया था। 13 जनवरी, 1978 को नासा ने पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया था। 13 जनवरी, 1995 को बेलारूस नाटो का 24वाँ सदस्य देश बना था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

13 जनवरी, 1911 को हिन्दी कवि शमशेर बहादुर सिंह का जन्म हुआ था। 13 जनवरी, 1938 को प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का जन्म हुआ था। 13 जनवरी, 1949 को अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय विंग कमांडर राकेश शर्मा का जन्म हुआ था। 13 जनवरी, 1926 को प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का जन्म हुआ था। 13 जनवरी, 1919 को उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मर्री चेन्ना रेड्डी का जन्म हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

13 जनवरी, 1914 को आयरिश उपन्यासकार, लघु कथाकार, कवि, शिक्षक और साहित्यिक समीक्षक जेम्स जॉयस का निधन हुआ था। 13 जनवरी, 1962 को अमेरिकी हास्य अभिनेता और लेखक एर्नी कोवाक्स का निधन हुआ था। 13 जनवरी, 1979 को अमेरिकी गायक, कीबोर्डिस्ट और गीतकार डोनी हैथवे का निधन हुआ था। 13 जनवरी, 2004 को अंग्रेजी के सामान्य चिकित्सक हेरोल्ड शिपमैन का निधन हुआ था।