NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: प्रिंयका चोपड़ा के जन्मदिन समेत जानें आज की प्रमुख घटनाएं
    अगली खबर
    आज का इतिहास: प्रिंयका चोपड़ा के जन्मदिन समेत जानें आज की प्रमुख घटनाएं

    आज का इतिहास: प्रिंयका चोपड़ा के जन्मदिन समेत जानें आज की प्रमुख घटनाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 18, 2019
    10:19 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है।

    18 जुलाई के इतिहास में ऐसी कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन होता है।

    आइए जानें इतिहास।

    प्रियंका चोपड़ा

    आज है प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन

    प्रियंका चोपड़ा जोनास एक भारतीय अभिनेत्री, गायिका, फिल्म निर्माता और मिस वर्ल्ड 2000 की विजेता हैं।

    भारत की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री में से एक प्रियंका चोपड़ा को कई पुरस्कार मिले। उन्हें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं।

    2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया और टाइम ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया है।

    जीवन

    करना चाहती थी ये

    2017 और 2018 में फोर्ब्स ने उन्हें विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया।

    अभिनेत्री बनने से पहले वे वैमानिकी इंजीनियरिंग का अध्ययन करना चाहती थीं।

    प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई, 1982 को बिहार के जमशेदपुर (वर्तमान झारखंड) में हुआ था। उनके पिता अशोक और मां मधु चोपड़ा दोनों ही भारतीय सेना में चिकित्सक थे।

    उनके पिता अंबाला से एक पंजाबी हिंदू थे। उनकी माँ झारखंड से हैं।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में 18 जुलाई, 1743 को दुनिया में पहली बार आधे पेज का विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।

    ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने 18 जुलाई, 1781 को आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया था।

    ब्रिटेन में 18 जुलाई, 1872 को चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया था। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।

    यूरोपीय देश बेल्जियम लक्जमबर्ग और हॉलैंड के बीच एकता संधि पर 18 जुलाई, 1932 को हस्ताक्षर किए गए।

    जानकारी

    अमेरिका ने माफ किया पाक का कर्जा

    तेल अवीव में 18 जुलाई, 2002 को हुए बम विस्फोट में 6 लोग मरे और 40 घायल हुए। वाई. वेणुगोपाल रेड्डी 18 जुलाई, 2003 में रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने। अमेरिका ने 18 जुलाई, 2004 में पाक का 50 करोड़ डालर कर्जा माफ किया।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    भारत की पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म 18 जुलाई, 1861 को हुआ था।

    नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई, 1918 को हुआ था।

    विज्ञान के अमेरिकी दार्शनिक टॉमस कून का जन्म 18 जुलाई, 1922 को हुआ था।

    भारतीय अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई, 1982 को हुआ था।

    भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई, 1996 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इकी होती है पुण्यतिथि

    अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में नौसेना के कमांडर जॉन पॉल जोन्स का निधन 18 जुलाई, 1792 को हुआ था।

    अंग्रेजी उपन्यासकार जेन ऑस्टेन का निधन 18 जुलाई, 1817 को हुआ था।

    भारतीय सेना के वीर अमर शहीद पीरू सिंह का निधन 18 जुलाई, 1948 को हुआ था।

    हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई, 2012 को हुआ था।

    हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन 18 जुलाई, 2016 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    इस साल आ रहीं हैं ये 5 जबरदस्त एक्शन फिल्में, लिख लीजिए तारीख ऋतिक रोशन
    IPL 2025: जितेश शर्मा SRH के खिलाफ मैच में बने RCB के कप्तान, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    गाड़ी लंबे समय तक बंद रखने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? कार

    शिक्षा

    अब भिखारियों को मिलेगा इज्जत की रोटी खाने का मौका, दी जाएगी नौकरी लखनऊ
    जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 1,42,400 रुपये तक वेतन, जानें विवरण उत्तराखंड
    आज का इतिहास: 11 जुलाई को मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें इतिहास करियर
    UP Board: 9वीं और 10वीं क्लास के लिए आज से शुरु हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025