Page Loader
आज का इतिहास: 17 जनवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 17 जनवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Jan 17, 2020
08:37 am

क्या है खबर?

छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने में हमारे इस लेख से काफी मदद मिलेगी। खासतौर से उन छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज पर ध्यान देना चाहिए, जो UPSC या अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इतिहास का पाठ्यक्रम बड़ा होता है, इसलिए उसे एक बार में पढ़ना मुश्किल है। हम आपके लिए रोज एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में बताता है। आइए 17 जनवरी का इतिहास जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

17 जनवरी, 1946 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई। 17 जनवरी, 1949 को फॉक्सवैगन की पहली बीटल कार जर्मनी से अमेरिका पहुंची। 17 जनवरी, 1976 को यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया। 17 जनवरी, 1979 को सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 17 जनवरी, 1989 को कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। 17 जनवरी, 1995 को जापान के कोबे में जबरदस्त भूकंप के कारण कई लोगों की मौत हो गई।

जानकारी

रूस ने पश्चिमी यूक्रेन और बुकोविना पर कब्जा किया

17 जनवरी, 1941 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना हुए। 17 जनवरी, 1915 को रूस ने पश्चिमी यूक्रेन और बुकोविना पर कब्जा किया। 17 जनवरी, 1917 को अमेरिका ने 2.5 करोड़ डॉलर में वर्जिन आइलैंड्स को खरीदा।

जन्मदिन

इनकी होती है जन्मदिन

भारतीय गणितज्ञ डीआर कापरेकर का जन्म 17 जनवरी, 1905 को हुआ था। भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एलवी प्रसाद का जन्म 17 जनवरी, 1908 को हुआ था। अभिनेता तथा राजनेता एमजी रामचंन्द्रन का जन्म 17 जनवरी, 1917 को हुआ था। हिन्दी साहित्यकार रांगेय राघव का जन्म 17 जनवरी, 1923 को हुआ था। हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख़्तर का जन्म 17 जनवरी, 1945 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

संयुक्त राज्य अमेरिका के 19वें राष्ट्रपति रदरफोर्ड बर्कर्ड हेयस का निधन 17 जनवरी, 1893 को हुआ था। समाजशास्त्री, मनोवैज्ञानिक, मानवविज्ञानी, आविष्कारक, मौसम विज्ञानी और प्रोटो-जेनेटोलॉजिस्ट फ्रांसिस गाल्टन का निधन 17 जनवरी, 1911 को हुआ था। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी ज्योति प्रसाद अग्रवाल का निधन 17 जनवरी, 1951 को हुआ था। 11वें विश्व शतरंज चैंपियन बॉबी फिशर का निधन 17 जनवरी, 2008 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन 17 जनवरी, 2010 को हुआ था।