Page Loader
आज का इतिहास: 05 जनवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 05 जनवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Jan 05, 2020
08:34 am

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए जानें 05 जनवरी की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

05 जनवरी, 1905 को चार्ल्स पेरीन ने बृहस्पति ग्रह के 7वें उपग्रह इलारा के खोज की घोषणा हुई थी। 05 जनवरी, 1909 को कोलंबिया, पनामा और अमेरिका के बीच में पनामा को स्वतंत्र राज्य बनाने का समझौता हुआ था। 05 जनवरी, 1914 को फोर्ड कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों का एक दिन का न्यूनतम वेतन तय किया था। 05 जनवरी, 1961 को अमेरिका ने क्यूबा से राजनयिक संबंध खत्म किए थे।

जानकारी

कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज की शुरूआत हुई

05 जनवरी, 1850 को कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज की शुरूआत हुई थी। 05 जनवरी, 1970 को भारत में केन्द्रीय बिक्री कर अधिनियम अस्तित्व में आया था। 05 जनवरी, 1972 को बांग्लादेश के नेता शेख मुजीबुर रहमान को नजरबंद से आज़ाद कर दिया गया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

05 जनवरी, 1905 को बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक भदन्त आनन्द कौसल्यायन का जन्‍म हुआ था। 05 जनवरी, 1934 को भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्‍म हुआ था। 05 जनवरी, 1941 को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली ख़ान पटौदी का जन्‍म हुआ था। 05 जनवरी, 1955 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्‍म हुआ था। 05 जनवरी, 1986 को भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्‍म हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

05 जनवरी, 1943 को अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक और आविष्कारक जॉर्ज वाशिंगटन कार्वर का निधन हुआ था। 05 जनवरी, 1952 को ब्रिटिश राजनेता लॉर्ड लिनलिथगो का निधन हुआ था। 05 जनवरी, 1982 को हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी रामचन्द्र का निधन हुआ था। 05 जनवरी, 1959 को सन 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव मिर्ज़ा इस्माइल का निधन हुआ था। 05 जनवरी, 1990 को भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा निर्माता रमेश बहल का निधन हुआ था।