Page Loader
Indian Coast Guard Recruitment 2020: 12वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, जानें विवरण

Indian Coast Guard Recruitment 2020: 12वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, जानें विवरण

Jan 05, 2020
01:00 pm

क्या है खबर?

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाविक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भारतीय तटरक्षक भर्ती 2020 की अधिक जानकारी जैसे आवेदन तिथि और पात्रता आदि के लिए ये लेख पढ़ें।

तिथियां

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

भारतीय तटरक्षक भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जनवरी, 2020 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 फरवरी, 2020 है। बता दें कि भारतीय तटरक्षक ने नाविक जनरल ड्यूटी (कुक और स्टेवर्ड) के 260 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन फरवरी/मार्च, 2020 में किया जाएगा। जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 15-22 फरवरी, 2020 के बीच जारी कर दिए जाएंगे।

योग्यता

क्या होनी चाहिए पात्रता?

आवेदन करने से पहले एक बार मांगी गई पात्रता को जरुर जांचे। इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत (आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत) नंबर के साथ 12वीं पास किया हो। उम्मीदवार की आयु 18-22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की लम्बाई 157 सेमी होनी चाहिए और सीना 05 सेमी विस्तार के साथ होना चाहिए। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया लिंक पर क्लिक करें।

चयन प्रक्रिया

क्या है चयन प्रक्रिया?

इस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को कई चरण की चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT) आदि में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों को हल करना होगा। परीक्षा का स्तर 12वीं का होगा। वहीं उम्मीदवारों को PFT 1.6 किलोमीटर की दौड सात मिनट में, 20 उठक-बैठक और 10 पुश-अप करने होंगे।

आवेदन

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiancoastguard.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। आवेदन करने से पहले आपको अपनी ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा। अब आपको मांगे जा रहे सभी विवरण दर्ज करने होंगे। हम आपको सलाह देंगे कि आवेदन सबमिट करने से पहले अपने द्वारा भरी गई जानकारी को जांच लें।

जानकारी

यहां से प्राप्त करें अधिसूचना

भर्ती की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं या वे हमारे द्वारा दिया गया लिंक पर क्लिक करके भी आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।