NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: कौन सी घटनाएं दर्ज हैं 12 अप्रैल के इतिहास में, यहां से जानें
    अगली खबर
    आज का इतिहास: कौन सी घटनाएं दर्ज हैं 12 अप्रैल के इतिहास में, यहां से जानें

    आज का इतिहास: कौन सी घटनाएं दर्ज हैं 12 अप्रैल के इतिहास में, यहां से जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 12, 2019
    08:00 am

    क्या है खबर?

    आप चाहे UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या किसी प्रतियोगी परीक्षा की, आपको इतिहास की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

    इतिहास का कोई सीमित पाठ्यक्रम नहीं होता है। आप इतिहास के बारे में जितना जानें वो कम ही है।

    आप एक साथ इतिहास के बारे में सब कुछ नहीं पढ़ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप रोज़ उस दिन के इतिहास के बारें जानें।

    आइए आपको बताते हैं कि 12 अप्रैल के इतिहास में क्या-क्या हुआ था।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    रणजीत सिंह ने 12 अप्रैल, 1801 को खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया था।

    ब्रिटिश कैबिनेट ने 12 अप्रैल, 1927 को 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार देने का समर्थन किया था।

    जर्मन विमान ब्रेमेन ने 12 अप्रैल, 1928 को अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी थी।

    डॉ जोनास साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को 12 अप्रैल, 1955 को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया था।

    जानकारी

    अमेरिका में शुरू हुआ गृह युद्ध

    अमेरिका में 12 अप्रैल, 1861 को गृह युद्ध शुरू हो गया था। सीरिया पर 12 अप्रैल, 1946 को फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ। सूडान ने 12 अप्रैल, 1973 को अपना संविधान बनाया था। अंतरिक्ष यान कोलंबिया 12 अप्रैल, 1981 को पहली बार प्रेक्षेपित किया गया।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म 12 अप्रैल, 1885 को हुआ था।

    भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का जन्म 12 अप्रैल, 1910 को हुआ था।

    भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का जन्म 12 अप्रैल, 1917 को हुआ था।

    प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का जन्म 12 अप्रैल, 1943 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारतीय चीफ सिविल इंजीनियर और विद्वान मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या का निधन 12 अप्रैल, 1962 को हुआ था।

    फ्रांसीसी मनोरंजनकर्ता और फ्रांसीसी प्रतिरोध एजेंट जोसफीन बेकर का निधन 12 अप्रैल, 1975 को हुआ था।

    अमेरिकी राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता अब्बी हॉफमैन का निधन 12 अप्रैल, 1989 को हुआ था।

    भारतीय हिंदी फिल्म लेखक और निर्देशक सचिन भौमिक का निधन 12 अप्रैल, 2011 को हुआ था।

    बंगाली भारतीय नाटककार, पटकथा लेखक और कवि मोहित चट्टोपाध्याय का निधन 12 अप्रैल, 2012 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    शिक्षा

    DU: कोर्स में अब शामिल होगा एक और अध्याय, छात्र पढ़ेंगे दिव्यांग साहित्य दिल्ली
    CBSE Board: क्या 10 अप्रैल को जारी होंगे रिजल्ट? जानें सच्चाई CBSE
    Jee Main April 2019: परीक्षा के एक दिन पहले इस तरह करें तैयारी, मिलेगी सफलता JEE मेन
    फैशन डिजाइनिंग में बनाएं बेहतर करियर, यहां से जानें कैसे बनें फैशन डिजाइनर करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025