फैशन डिजाइनिंग में बनाएं बेहतर करियर, यहां से जानें कैसे बनें फैशन डिजाइनर
क्या है खबर?
अगर आपको नए-नए कपड़ें डिजाइन करना अच्छा लगता है, तो आप एक फैशन डिजाइनर बन सकते हैं।
आज के समय में कहा जाता है कि आपके लिए एक बेहतर करियर विकल्प वही है, जो आपका शौक है, जिसमें आपकी दिलचस्पी है।
ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि आपको जो काम करना अच्छा लगता है, वो काम आप बहुत अच्छे से करते हैं।
फैशन डिजाइनिंग के लिए कुछ स्किल्स का होना भी जरूरी है।
आइए जानें कैसे बनें फैशन डिजाइनर।
फैशन डिजाइनर
क्या करते हैं फैशन डिजाइनर
फैशन डिजाइनर कपड़े डिजाइन करते हैं।
वे उच्च फैशन या डिजाइनर रेडी-टू-वियर फैशन के साथ-साथ हाई-स्ट्रीट फैशन में भी काम कर सकते हैं।
एक डिजाइनर को कपड़ों, रंगों और आकारों में रुझानों का विश्लेषण भी करना होता है।
एक फैशन डिजाइनर को समय के अनुसार कपड़े डिजाइन करने होते हैं। आपको पता होना चाहिए कि आज के समय में कैसे फैशन, क्या पैटर्न का दौर चल रहा है।
ये भी समझें कि किस कपड़े को बनाने में कितना खर्चा आएगा।
स्किल्स
इन स्किल्स का होना है जरूरी
एक फैशन डिजाइनर होने के लिए आपको रंगों की पहचान करना आना चाहिए।
आप में कटिंग और सिलाई स्किल्स होनी चाहिए।
आपको नए ट्रेंड को समझना चाहिए और आपमें क्रिएटिविटी होना जरूरी है।
आपको अच्छे कपड़े बनाने के लिए ये समझ होनी चाहिए कि कौन से रंग के साथ किस रंग का कॉम्बिनेशन अच्छा लगेगा।
सबसे जरूरी बात आपको अपने ग्राहकों के अनुसार कपड़े डिजाइन करने आने चाहिए।
आपको पता होना चाहिए किस तरह के लोगों पर क्या अच्छा लगेगा।
जानकारी
एक पोर्टफोलियो बनाएं
फैशन डिजाइनरों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक पोर्टफोलियो बनाना होगा। वे अपने काम को एक पोर्टफोलियो के द्वारा दिखा सकते हैं। छात्र पढ़ाई के दौरान किए गए अपने कार्य को दिखा सकते हैं। आप स्केचिंग, सिलाई और पैटर्न से पोर्टफोलियो बना सकते हैं।
कोर्स
कर सकते हैं ये कोर्स
फैशन डिजाइनर बनने के लिए आपको उच्च शिक्षा योग्यता की आवश्यकता होगी, जैसे कि फाउंडेशन डिग्री, HND या डिग्री।
आप 12वीं के और 10वीं के बाद भी शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं।
आपको तीन महीने से लेकर एक वर्ष तक के कोर्स कर सकते हैं।
साथ ही आप एक साल से लेकर चार साल तक के डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।
एक ऐसा पाठ्यक्रम चुनें, जो डिजाइन और तकनीकी स्किल्स दोनों सिखाता हो।
इससे आपको प्रैक्टिकल ज्ञान मिलेगा।
कॉलेज
इऩ कॉलेजों में ले सकते हैं प्रवेश
कई कॉलेजों में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार भी होता है।
फैशन डिजाइनिंग करने के लिए आपे पास कई अच्छे कॉलेंजों के विकल्प है।
सबसे पहले आपके पास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT), नई दिल्ली का विकल्प है।
प्रवेश परीक्षा देकर इसम में प्रवेश ले सकते हैं।
इसके अलावा आप नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद, IITC मुंबई, जेडी इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, पर्ल फैशन अकादमी और जे जे स्कूल आदि में प्रवेश ले सकते हैं।