NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 10 अप्रैल को टाइटैनिक ने की थी अपनी आखिरी यात्रा, जानें अन्य घटनाएं
    आज का इतिहास: 10 अप्रैल को टाइटैनिक ने की थी अपनी आखिरी यात्रा, जानें अन्य घटनाएं
    करियर

    आज का इतिहास: 10 अप्रैल को टाइटैनिक ने की थी अपनी आखिरी यात्रा, जानें अन्य घटनाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    April 10, 2019 | 08:10 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 10 अप्रैल को टाइटैनिक ने की थी अपनी आखिरी यात्रा, जानें अन्य घटनाएं

    प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इतिहास की पूरी जानकारी होनी चाहिए। खासतौर से उन लोगों को जो UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आपको देश के इतिहास के साथ-साथ दुनिया के इतिहास के बारें में भी पता होना चाहिए। इसलिए हम रोज आपके लिए एक ऐसा लेख लेकर आते हैं जो आपको उस दिन का इतिहास बताता है। आइए आज जानते हैं क्या है 10 अप्रैल का इतिहास।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को 10 अप्रैल, 1887 में स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया था। टाइटैनिक 10 अप्रैल, 1912 को साउथेम्प्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ था। प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन 10 अप्रैल, 1916 को किया गया था। पनडुब्बी "यूएसएस थ्रेशर" के 10 अप्रैल, 1963 को समुद्र में डूबने से 123 अमेरिकी नाविकों की मौत हो गई थी।

    ऐतिहासिक जेनेवा सम्मेलन शुरू हुआ

    ऐतिहासिक जेनेवा सम्मेलन 10 अप्रैल, 1922 को शुरू हुआ था। 10 अप्रैल, 1930 को पहली बार सिंथेटिक रबक का उत्पादन हुआ था। आस्ट्रिया 10 अप्रैल, 1938 को जर्मनी का एक राज्य बन गया था। अमेरिका ने 10 अप्रैल, 2003 को इराक पर कब्जा कर लिया।

    इनका होता है जन्मदिन

    पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म 10 अप्रैल, 1847 को हुआ था। भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म 10 अप्रैल, 1894 को हुआ था। बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का जन्म 10 अप्रैल, 1897 को हुआ था। परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का जन्म 10 अप्रैल, 1928 को हुआ था। भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल, 1986 को हुआ।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का निधन 10 अप्रैल, 1984 को हुआ था। विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान दार्शनिक खलील जिब्रान का निधन 10 अप्रैल, 1931 को हुआ था। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न से सम्मानित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन 10 अप्रैल, 1995 को हुआ था। बंगाली भारतीय निर्देशक, लेखक और निर्माता शोमू मुखर्जी का निधन 10 अप्रैल, 2008 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा
    टाइटैनिक

    शिक्षा

    AIIMS MBBS 2019: एक महीने में तैयारी के लिए अपनाएं ये रणनीति, मिलेगी सफलता परीक्षा तैयारी
    अगर इंजीनियरिंग करके बनाना चाहते हैं अच्छा भविष्य, तो इन संस्थानों का करें चयन IIT-बॉम्बे
    HSSC Recruitment 2019: 778 TGT टीचर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें विवरण हरियाणा
    CBSE Board 2019: देश भर से इन परीक्षाओं में 10 छात्र भी नहीं हुए शामिल CBSE

    टाइटैनिक

    सामने आई 'अवतार 2' की रिलीज़ डेट, 'टाइटेनिक' की हीरोइन की भी फिल्म में एंट्री हॉलीवुड समाचार
    टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए महिला ने खर्च किए दो करोड़ रुपये अमेरिका
    'अवतार 3' को लेकर जेम्स कैमरून ने किया बड़ा खुलासा, आग पर आधारित होगी फिल्म अवतार फिल्म
    'अवतार 2' ने पहले दिन ही ताेड़ा हॉलीवुड की इन चार फिल्मों का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023