Page Loader
आज का इतिहास: 09 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें

आज का इतिहास: 09 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें

Jan 09, 2020
07:00 am

क्या है खबर?

किसी सरकारी नौकरी या UPSC की परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए इतिहास के बारे में जानना उतना ही जरुरी है, जितना कि बाकी विषयों के बारे में जानना जरुरी है। चाहे हमारे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इतिहास में बहुत सी अहम घटनाएं दर्ज हैं। सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सामान्य ज्ञान और इतिहास के प्रश्न आते हैं। 09 जनवरी का इतिहास जानने के लिए इस लेख को जरुर पढ़ें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

पहला भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल 09 जनवरी, 1982 को अंटार्कटिका पहुंचा था। महात्मा गांधी 09 जनवरी, 1915 को दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद मुंबई पहुंचे थे। बांग्लादेश में 09 जनवरी, 2001 को हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने से संबंधी विधेयक को मंजूरी मिली थी। माइकल जैक्सन को अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड में 09 जनवरी, 2002 को आर्टिस्ट ऑफ द सेंचुरी का अवार्ड दिया गया था। जापान में 09 जनवरी, 2007 को पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ था।

जानकारी

तुर्की और रूस ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

तुर्की और रूस ने 09 जनवरी, 1792 को शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। जुआन डि ला सिएरा ने 09 जनवरी, 1923 को पहली 'ऑटोगायरो फ्लाइट' का निर्माण किया। 09 जनवरी, 2011 को ईरान एयर की फ्लाइट 277 के दुर्घटनाग्रस्त से 77 लोगों की मौत हुई।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

भारतीय-अमेरिकी बायोकेमिस्ट डॉ. हरगोविंद खुराना का जन्म 09 जनवरी, 1922 हुआ था। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् रहे और चिपको आन्दोलन के प्रमुख नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का जन्म 09 जनवरी, 1927 को हुआ था। हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्व गायक महेन्द्र कपूर का जन्म 09 जनवरी, 1934 हुआ था। हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक, अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और गायक फरहान अख्तर का जन्म 09 जनवरी, 1974 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

भारत के प्रसिद्ध स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता छोटूराम का निधन 09 जनवरी, 1945 को हुआ था। न्यूजीलैंड के आधुनिकतावादी शॉर्ट स्टोरी राइटर और कवि कैथरीन मैन्सफील्ड का निधन 09 जनवरी, 1923 को हुआ था। अंग्रेजी व्यंग्यकार और हास्य अभिनेता पीटर कुक का निधन 09 जनवरी, 1995 को हुआ था। भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार और कवि कमर जलालाबादी का निधन 09 जनवरी, 2003 को हुआ था।