आज का इतिहास: क्या हुआ था 06 फरवरी के इतिहास में? जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
क्या है खबर?
UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए।
इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बारे में पता चलता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है।
सरकारी नौकरी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े कई प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इतिहास पढ़ना काफी जरुरी है।
आइए 06 फरवरी का इतिहास जानें।
प्रमुख घटनाएं
कुछ प्रमुख घटनाएं
ब्रिटेन में 30 वर्ष से अधिक की महिलाओं को 06 फरवरी, 1918 को मतदान करने का अधिकार मिला था।
ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर 06 फरवरी, 1941 को कब्जा किया था।
जस्टिस मैरी गॉडरन 06 फरवरी, 1987 को आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं थी।
पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर 06 फरवरी, 1994 को प्रतिबंध लागू किया था।
देश का पहला पेस मेकर बैंक 06 फरवरी, 1999 को कोलकाता में स्थापित हुआ था।
जानकारी
अमेरिका और स्पेन के बीच लड़ाई समाप्त हुई
आधुनिक समय में ओट्टो 06 फरवरी, 1833 को यूनान के पहले सम्राट बने थे। अमेरिका और स्पेन के बीच 06 फरवरी, 1899 को लड़ाई समाप्त हुई थी। पहला वृद्धाश्रम अमेरिका के एरिजोना में 06 फरवरी, 1911 को खोला गया था।
जन्मदिन
इनका होता है जन्मदिन
भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान का जन्म 06 फरवरी, 1890 को हुआ था।
अमेरिकी प्रोफेशनल पूर्व बेसबॉल खिलाड़ी बेबे रुथ का जन्म 06 फरवरी, 1895 को हुआ था।
संयुक्त राज्य के 40वें राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का जन्म 06 फरवरी, 1911 को हुआ था।
भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत का जन्म 06 फरवरी, 1983 को हुआ था।
जमैका के गायक और गीतकार बॉब मार्ले का जन्म 06 फरवरी, 1945 को हुआ था।
पुण्यतिथि
इनकी होती है पुण्यतिथि
स्कॉटिश इतिहासकार, सांख्यिकीविद और भारतीय सिविल सेवा के सदस्य रहे विलियम विलसन हन्टर का निधन 06 फरवरी, 1900 को हुआ था।
भारतीय वकील, कार्यकर्ता और जवाहरलाल नेहरू के पिताजी मोतीलाल नेहरू का निधन 06 फरवरी, 1931 को हुआ था।
परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का निधन 06 फरवरी, 1948 को हुआ था।
स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों का निधन 06 फरवरी, 1965 को हुआ था।