Page Loader
आज का इतिहास: 05 फरवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें

आज का इतिहास: 05 फरवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें

Feb 05, 2020
07:09 am

क्या है खबर?

अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है। इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 05 फरवरी के इतिहास के बारे में बताएगा। आइए जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

05 फरवरी, 1961 को ब्रिटिश समाचार पत्र "संडे टेलीग्राफ" के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ था। 05 फरवरी, 1970 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 05 फरवरी, 1971 को चंद्रमा पर अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्षयात्री उतरे थे। 05 फरवरी, 1996 को जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी पहली बार इंग्लैंड के बाजारों में बिकनी शुरू हुई थी। 05 फरवरी, 2016 को वित्त मंत्रालय ने यू-टयूब चैनल लॉन्च किया था।

जानकारी

मैक्सिको ने अपनाया नया संविधान

ब्रिटेन और अमेरिका ने 05 फरवरी, 1900 को पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। क्यूबा देश अमेरिका के कब्जे से 05 फरवरी, 1904 को मुक्त हुआ था। मैक्सिको ने 05 फरवरी, 1917 को नया संविधान अंगीकृत किया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

भारतीय हिंदी कवि, लेखक और आलोचक जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्म 05 फरवरी, 1916 को हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिक दल के एक वरिष्ठ नेता तथा कर्नाटक के राज्यपाल रह चुके भारतीय राजनीतिज्ञ खुर्शीद आलम खान का जन्म 05 फरवरी, 1919 को हुआ था। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार का जन्म 05 फरवरी, 1990 को हुआ था। बॉलीवुड के अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म 05 फरवरी, 1976 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

1914 में पश्चिम में सूफी आदेश के संस्थापक और भारतीय सूफ़ी संत इनायत ख़ान का निधन 05 फरवरी, 1927 को हुआ था। ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन तकनीक विकसित करने के लिए जाने जाने वाले भारतीय गुरु महर्षि महेश योगी का निधन 05 फरवरी, 2008 को हुआ था। भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का निधन का निधन 05 फरवरी, 2010 को हुआ था। सिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉयका का निधन 05 फरवरी, 2014 को हुआ था।