Page Loader
आज का इतिहास: 02 नवंबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 02 नवंबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Nov 02, 2019
07:00 am

क्या है खबर?

इतिहास के बारे में सबको पता होना चाहिए। चाहे आप UPSC की तैयारी कर रहे हों या आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हों। आपको इतिहास के बारे में पढ़ना चाहिए। आपको भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया के इतिहास के बारे में भी पढ़ना चाहिए। हम आपके लिए रोज एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में बताता है। आइए आज जानें 02 नवंबर का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

हरक्युलिस ने 02 नवंबर,1947 में अपनी एकमात्र उड़ान भरी थी। वह संसार का सबसे बड़ा और भारी हवाई जहाज था। जिसके पंखों की लंबाई 390 फीट 11 इंच थी। अमेरिका में 1962 के बाद 02 नवंबर, 1984 को पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फाँसी की सजा दी गयी थी। बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को 02 नवंबर, 1986 को रिहा कराया गया था।

जानकारी

मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने ग्रहण किया मुख्यमंत्री का पद

पश्चिम एशिया में 02 नवंबर, 2000 को हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति हुई। मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने 02 नवंबर, 2002 को जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया। हेनान में 02 नवंबर, 2004 को हुए जातीय संघर्ष में 20 लोग मर गए थे।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

समाज सुधारक और होम्‍योपैथ को बढ़ावा देने वाले महेन्द्रलाल सरकार का जन्‍म 02 नवंबर, 1833 को हुआ था। शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता आगा ख़ाँ तृतीय का जन्म 02 नवंबर, 1877 को हुआ था। प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का जन्म 02 नवंबर, 1897 को हुआ था। साहित्यकार ममता कालिया का जन्म 02 नवंबर, 1940 को हुआ था। हिन्दी फ़िल्म अभिनेता शाहरुख़ ख़ान का जन्म 02 नवंबर, 1965 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का 02 नवंबर, 1885 को निधन हुआ था। आयरिश नाटककार, आलोचक, राजनीतिज्ञ और राजनीतिक कार्यकर्ता जार्ज बर्नार्ड शा का 02 नवंबर, 1950 को निधन हुआ था। अमेरिकी गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का 02 नवंबर, 2012 को निधन हुआ था। अमेरिकी गायक और गिटारवादक ईवा कैसिडी का 02 नवंबर, 1996 को निधन हुआ था। अमेरिकी प्रोफेशनल सर्फर एंडी आयरन का 02 नवंबर, 2010 को निधन हुआ था।