NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 25 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 25 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: 25 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 25, 2019
    07:00 am

    क्या है खबर?

    UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए।

    इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बारे में पता चलता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है।

    सरकारी नौकरी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े कई प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इतिहास पढ़ना काफी जरुरी है।

    आइए 25 अक्टूबर का इतिहास जानें।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 25 अक्टूबर, 1962 को दिया गया था।

    अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक 'विजयंत' का निर्माण 25 अक्टूबर, 1964 को किया गया था।

    संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए 25 अक्टूबर, 1971 को मतदान हुआ था।

    तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने 25 अक्टूबर, 1995 को संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया था।

    जानकारी

    इंग्लैंड ने जीती ये लड़ाई

    इंग्लैंड ने 25 अक्टूबर, 1415 को उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती थी। द्वितिय विश्वयुद्ध के अंत में चीन ने 25 अक्टूबर, 1945 को ताइवान पर कब्जा किया था। भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत 25 अक्टूबर, 1951 को हुई थी।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ लॉर्ड मैकाले का जन्म 25 अक्टूबर, 1800 को हुआ था।

    स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार पाब्लो पिकासो का जन्म 25 अक्टूबर, 1881 को हुआ था।

    कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का जन्म 25 अक्टूबर, 1912 को हुआ था।

    प्रसिद्ध लेखिका मृदुला गर्ग का जन्म 25 अक्टूबर, 1938 को हुआ था।

    कनाडाई फिल्म निर्माता डेविड फर्निश का जन्म 25 अक्टूबर, 1962 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    अंग्रेजी कवि और लेखक जेफ्री चौसर का निधन 25 अक्टूबर, 1400 को हुआ था।

    भारतीय गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का निधन 25 अक्टूबर, 1980 को हुआ था।

    प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का निधन 25 अक्टूबर, 2003 को हुआ था।

    साहित्यकार निर्मल वर्मा का निधन 25 अक्टूबर, 2005 को हुआ था।

    प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का निधन 25 अक्टूबर, 2012 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    INSPIRE फैलोशिप के लिए करें शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें कौन कर सकता है आवेदन करियर
    इस राज्य में 10वीं और ITI वालों के लिए निकली 2,500 पदों पर भर्ती तेलंगाना
    UPTET 2019: जारी हुई परीक्षा की तिथि, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन उत्तर प्रदेश
    दिल्ली-NCR में करें डेटा एंट्री की पेड इंटर्नशिप, मिलेगा अच्छा स्टाइपेंड करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025