NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बार-बार पढ़ने पर भी याद नहीं होती जानकारियां? सुधार के लिए अपनाएं ये टिप्स
    अगली खबर
    बार-बार पढ़ने पर भी याद नहीं होती जानकारियां? सुधार के लिए अपनाएं ये टिप्स
    पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद कैसे करें? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    बार-बार पढ़ने पर भी याद नहीं होती जानकारियां? सुधार के लिए अपनाएं ये टिप्स

    लेखन राशि
    Feb 18, 2024
    07:25 pm

    क्या है खबर?

    कई छात्र पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करते हैं, लेकिन फिर भी उनके शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार नहीं हो पाता।

    इसके पीछे की वजह है जानकारियां याद न होना। कई छात्र एक पाठ को बार-बार पढ़ने के बाद भी उससे संबंधित जानकारियां याद नहीं रख पाते।

    इस वजह से छात्रों में तनाव बढ़ता है और वे अन्य उम्मीदवारों से पीछे हो जाते हैं।

    आइए पढ़ी हुई चीजें लंबे समय तक याद रखने के लिए उपयोगी टिप्स जानते हैं।

    #1

    सरल अध्ययन सामग्री चुनें

    याद करने की क्षमता काफी हद तक अध्ययन सामग्री पर निर्भर करती है। अगर आप जटिल अध्ययन सामग्री का इस्तेमाल करते हैं तो चीजें याद करने में कठिनाई आती है।

    ऐसे में उम्मीदवार सरल भाषा और स्पष्ट अवधारणाओं वाली किताबों का इस्तेमाल करें। ऐसी सामग्री चुनें, जिसमें वास्तव में आपकी रुचि हो।

    कई बार किताबें पढ़ने में बोरियत हो सकती है। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन अध्ययन तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए पढ़ाई करें।

    #2

    उद्देश्य निर्धारित करें 

    बिना किसी उद्देश्य के पढ़ाई करने से उम्मीदवार चीजें याद नहीं कर पाते। ऐसे में अपना उद्देश्य निर्धारित करें।

    इस बात को समझें कि आप पढ़ने से क्या हासिल करना चाहते हैं। एक लक्ष्य रखने से आप पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। एक सकारात्मक उद्देश्य आपको हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित करेगा।

    इसके अलावा उम्मीदवार पढ़ाई के लिए उचित वातावरण बनाएं। शोर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे विकर्षणों से दूर रहने का प्रयास करें।

    #3

    सक्रिय सहभागिता दिखाएं

    कई उम्मीदवार घंटों तक किताबें लेकर बैठे रहते हैं, लेकिन उन्हें कुछ भी याद नहीं हो पाता।

    इसके पीछे की वजह है शब्दों को केवल निष्क्रिय रूप से पढ़ना। अगर उम्मीदवार पढ़ते समय सक्रिय सहभागिता दिखाएं तो चीजें जल्दी याद होती है।

    सक्रिय शिक्षण तकनीक में मुख्य बिंदुओं को हाइलाइट करना, नोट्स बनाना और अभ्यास करना शामिल है।

    सूचनाओं को हर दिन सक्रिय रूप से संशोधित करने से याददाश्त मजबूत होती है।

    #4

    विजुअलाइज करें

    बिना समझे जानकारियों को रटने का प्रयास न करें। आप जो पढ़ रहे हैं, उसकी मानसिक छवि जरूर बनाएं।

    अगर आप इतिहास पढ़ रहे हैं तो कहानियों के माध्यम से जानकारियां समझें। नई जानकारियों को मौजूदा ज्ञान और व्यक्तिगत अनुभव से जोड़ें।

    ऐसा करने से आप अधिक प्रासंगिक तरीके से चीजों को याद कर सकेंगे।

    इसके अलावा आपने जो सीखा है, उसे दूसरों के साथ साझा करें। जानकारी को अपने शब्दों में समझाने से याददाश्त मजबूत होती है।

    #5

    रिवीजन और अभ्यास पर करें फोकस

    रिवीजन और अभ्यास जानकारियों को याद रखने का सबसे कारगर तरीका है। ऐसे में उम्मीदवार हर दिन नया टॉपिक पढ़ने से पहले पुरानी पढ़ी हुई चीजों का रिवीजन करें और प्रत्येक टॉपिक से संबंधित सवालों को हल करें।

    लगातार अभ्यास आपको विषय पर महारत हासिल करने में मदद करता है।

    इसके अलावा उम्मीदवार अपनी प्रगति का मूल्यांकन चार्ट भी बनाएं। इसमें आपने हर दिन क्या सीखा और कितना रिवीजन किया, इस बारे में लिखें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    परीक्षा तैयारी

    JEE मेन में कुछ दिन ही शेष, अंतिम समय में क्या करें उम्मीदवार? JEE मेन
    NEET UG में नकारात्मक अंकन से कैसे बच सकते हैं छात्र? इन बातों का रखें ध्यान NEET
    पढ़ाई में केंद्रित रहने के लिए अपनी टेबल से दूर रखें ये चीजें, मिलेगी मदद टिप्स
    कक्षा 9 से JEE मेन की तैयारी शुरू करना कितना लाभदायक है? यहां समझिए JEE मेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025