NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / 12वीं के बाद कैसे बन सकते हैं मौसम वैज्ञानिक और कौन-सा कोर्स करना होगा?
    अगली खबर
    12वीं के बाद कैसे बन सकते हैं मौसम वैज्ञानिक और कौन-सा कोर्स करना होगा?
    12वीं के बाद कैसे बन सकते हैं मौसम वैज्ञानिक?

    12वीं के बाद कैसे बन सकते हैं मौसम वैज्ञानिक और कौन-सा कोर्स करना होगा?

    लेखन राशि
    Jan 10, 2024
    12:15 pm

    क्या है खबर?

    12वीं के बाद कई छात्र विज्ञान के क्षेत्र को चुनते हैं। इसकी कई शाखाएं हैं और इनमें से मौसम विज्ञान भी महत्वपूर्ण शाखा है।

    मौसम विज्ञान पेशेवर वायुमंडलीय डेटा का अध्ययन कर मौसम और जलवायु में परिवर्तनों का विश्लेषण करते हैं।

    विभिन्न अनुसंधान प्रयोगशालाओं और विज्ञान केंद्रों में मौसम वैज्ञानिकों की आवश्यकता रहती है। ऐसे में ये क्षेत्र 12वीं के बाद बेहतरीन करियर विकल्प साबित हो सकता है।

    आइए जानते हैं मौसम वैज्ञानिक के रूप में करियर कैसे बनाएं।

    कोर्स

    कौन-सा कोर्स करें?

    विज्ञान संकाय (रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित/जीवविज्ञान) से 12वीं पास करने वाले युवा मौसम वैज्ञानिक के रूप में करियर बना सकते हैं।

    इसके लिए उन्हें मीटिअरोलॉजी या एटमॉस्फेरिक साइंस में स्नातक डिग्री हासिल करना होगा। इसमें उम्मीदवारों को वैश्विक वायुमंडल, मौसम विश्लेषण, समुद्री मौसम विज्ञान, मौसम विश्लेषण और पूर्वानुमान के बारे में पढ़ाया जाता है।

    उम्मीदवार एग्रीकल्चर मीटिअरोलॉजी, फिजिकल मीटिअरोलॉजी, क्लाइमेटोलॉजी, अप्लाइड मीटिअरोलॉजी, डायनेमिक मीटिअरोलॉजी या सिनॉप्टिक मीटिअरोलॉजी में से कोई भी ब्रांच चुन सकते हैं।

    संस्थान

    किन संस्थानों से करें पढ़ाई?

    मौसम वैज्ञानिक बनने के लिए उम्मीदवार सेंट पीटर्स इंजीनियरिंग कॉलेज चेन्नई, महाराष्ट्र भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे, आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान उत्तराखंड, कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कोचीन, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, शिवाजी विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष संस्थानों से पढ़ाई कर सकते हैं।

    इन संस्थानों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE), ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE), दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (DUET) जैसे परीक्षाएं पास करनी होगी।

    नौकरी

    कहां मिलेगी नौकरी?

    कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवार अनुसंधान केंद्र, कृषि योजना विभाग, मौसम परामर्श संगठनों में काम कर सकते हैं।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) शीर्ष भर्ती एजेंसियां हैं।

    इसके अलावा उम्मीदवार विदेश के मौसम विश्लेषण संस्थानों के साथ काम कर सकते हैं।

    मौसम वैज्ञानिक को शुरुआती तौर पर 6 से 10 लाख रुपये सालाना वेतन मिलता है, लेकिन अनुभव और पद के आधार पर वेतन बढ़ जाता है।

    कौशल

    कौन-से कौशल हैं जरूरी?

    मौसम वैज्ञानिक के रूप में करियर बनाने के लिए उम्मीदवारों के पास उच्च तकनीकी और कंप्यूटर ज्ञान होना चाहिए।

    इसके अलावा मौसम की गहरी समझ, जलवायु परिवर्तन पर शोध करने का कौशल होना चाहिए।

    गणित और सांख्यिकीय कौशल, समस्या समाधान, विश्लेषणात्मक कौशल, संचार के साथ सही निर्णय लेने का कौशल होना भी जरूरी है।

    मौसम विज्ञान एक गतिशील करियर है, इसमें लगातार आगे बढ़ने के लिए उम्मीदवारों को नई-नई टेक्नोलॉजी से हमेशा अवगत रहना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    12वीं के बाद करियर विकल्प

    ताज़ा खबरें

    ऐपल 2026 में लॉन्च करेगी कैमरा से लैस एयरपॉड्स, जानिए क्या होगा फायदा  ऐपल
    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा
    IRCTC ने लॉन्च किया स्वारेल ऐप, जानिए क्या है खास  IRCTC
    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला

    12वीं के बाद करियर विकल्प

    अंतरिक्ष यात्री बनकर चांद पर जाना चाहते हैं तो 12वीं के बाद करें ये पढ़ाई  नासा
    दुनियाभर में बढ़ी सोशल मीडिया मैनेजर की मांग, इस क्षेत्र में ऐसे बनाएं करियर करियर
    कैसे बनते हैं CID अधिकारी? जानें 12वीं के बाद कौनसा कोर्स करें करियर
    प्रॉपर्टी वकील बनकर संवारें अपना भविष्य, एक केस को सुलझाने के लिए मिलते हैं लाखों रुपये करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025