NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थी अपनाएं ये टिप्स, हर परीक्षा में हो सकेंगे सफल
    अगली खबर
    स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थी अपनाएं ये टिप्स, हर परीक्षा में हो सकेंगे सफल
    स्कूल में सफल होने की उपयोगी टिप्स (तस्वीरः फ्रीपिक)

    स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थी अपनाएं ये टिप्स, हर परीक्षा में हो सकेंगे सफल

    लेखन राशि
    Oct 25, 2023
    05:02 pm

    क्या है खबर?

    छात्र जीवन में हाई स्कूल की अवधि सबसे चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण मानी जाती है।

    इस दौरान विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा का सामना करते हैं। इसमें उनके ऊपर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहता है।

    कई बार अतिरिक्त शैक्षणिक दबाव या लापरवाही के चलते विद्यार्थियों का प्रदर्शन बिगड़ जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान उचित रणनीति का पालन करना चाहिए।

    आइए जानते हैं छात्र कैसे अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं।

    #1

    हर दिन रिवीजन करें

    रिवीजन करना सीखने को बेहतर बनाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। किसी भी चीज को बार-बार पढ़कर याद करने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

    ऐसे में नियमित तौर पर रिवीजन करें। अपने अध्ययन कार्यक्रम में पहले सीखी गई चीजों के रिवीजन की योजना बनाएं।

    आपने जो सीखा है, उसे याद रखने के लिए फ्लैशकार्ड, डिजिटल टूल और नोट्स का उपयोग करें।

    बार-बार जानकारियों का रिवीजन आपके अध्ययन की प्रभावीशीलता और उत्पादकता को बढ़ाएगा।

    #2

    सक्रिय रूप से सीखें

    केवल जानकारियों को पढ़ने या सुनने की बजाय सक्रिय शिक्षण तकनीकें अपनाएं। सक्रिय शिक्षण से ज्ञान को नियमित रूप से बढ़ाया जा सकता है।

    परीक्षण या समूह चर्चा में भाग लेने और दूसरों को चीजें सिखाने का प्रयास करें।

    इन अभ्यासों से गंभीर रूप से सोचने की क्षमता बढ़ती है। इससे समझ और याददाश्त में सुधार होता है।

    अगर आप किसी विषय के साथ सक्रिय रूप से जुड़ेंगे तो अवधारणाओं को अधिक स्पष्ट तरीके से समझ पाएंगे।

    #3

    लगातार अभ्यास करें

    किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए अभ्यास बेहद जरूरी है। ये बात हाई स्कूल के विद्यार्थियों पर भी लागू होती है।

    प्रतिदिन सवालों को हल करने का अभ्यास याद करने की क्षमता बढ़ाता है।

    सवालों का अभ्यास परीक्षा तैयारी का आंकलन करने में भी मददगार है। इससे उम्मीदवार अपने कमजोर बिंदुओं की पहचान कर सकते हैं।

    चुनौतीपूर्ण और कठिन विषय को केंद्रित होकर पढ़ें। इनकी अवधारणाओं से संबंधित अलग-अलग स्तर के प्रश्न हल करें।

    #4

    मल्टीमॉडल दृष्टिकोण अपनाएं

    वैज्ञानिकों के अनुसार, एक साथ कई इंद्रियों का उपयोग करने से सीखने के परिणामों में सुधार होता है।

    ऐसे में सीखने के मल्टीमॉडल दृष्टिकोण का उपयोग करें। हमेशा एक ही तरीके से पढ़ने के बजाय अलग-अलग विकल्पों को अपनाएं। किताबों से जानकारियां समझ न आने पर वीडियो कक्षा देखें।

    चार्ट और आरेख जैसी तस्वीरों का उपयोग करने से कठिन विषयों को समझने में मदद मिल सकती है।

    विषयों को व्यक्तिगत घटनाओं से जोड़कर पढ़ने से भी मदद मिलेगी।

    जानकारी

    तनाव से दूर रहें

    हाई स्कूल में तनाव आपकी सीखने की क्षमता के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में व्यायाम और ध्यान (मेडिटेशन) को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे ध्यान केंद्रित करने और भावनात्मक रूप से अच्छा महसूस करने की क्षमता बढ़ेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    परीक्षा तैयारी

    RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर को, इन टॉपिकों पर दें विशेष ध्यान राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
    लक्ष्य के प्रति नहीं रह पाते गंभीर तो इन कारणों पर दें ध्यान पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स
    UPSC मुख्य परीक्षा के बाद ब्रेक लेना है जरूरी, उम्मीदवार करें ये काम UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    बोर्ड परीक्षा के साथ करना चाहते हैं CUET UG की तैयारी? अपनाएं ये प्रमुख टिप्स कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025