NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / बजट: जानें कौन सी चीजें होंगी महंगी और किन चीजों के घटेंगे दाम
    अगली खबर
    बजट: जानें कौन सी चीजें होंगी महंगी और किन चीजों के घटेंगे दाम
    निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया

    बजट: जानें कौन सी चीजें होंगी महंगी और किन चीजों के घटेंगे दाम

    लेखन सकुल गर्ग
    Feb 01, 2023
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की घोषणा समेत कई अन्य महत्वपूर्ण ऐलान किए।

    बजट में हुए इन ऐलानों का आम आदमी की जेब पर सीधा असर होने वाला है। आइए जानते हैं बजट के बाद किन वस्तुओं के दाम गिरेंगे और किन चीजों के महंगे होने के आसार हैं।

    महंगाई

    क्या-क्या चीजें होंगी महंगी?

    वित्त मंत्री ने बताया कि सिगरेट पर आकस्मिकता टैक्स 16 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है, जिसके चलते इसके दामों में बढ़ोतरी होगी।

    वहीं कंपांउडेड रबर पर ड्यूटी को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही चांदी से बनी वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी में इजाफा हुआ है और इनकी कीमतों में उछाल आएगा।

    किचन की इलेक्ट्रिक चिमनी पर कस्टम ड्यूटी 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है और ये भी महंगी होगी।

    कीमत

    मोबाइल फोन और टीवी की कीमतें होंगी सस्ती

    केंद्र सरकार ने लिथियम आयन बैटरी बनाने में इस्तेमाल सामान की आयात ड्यूटी और मोबाइल फोन बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ पार्ट्स की कस्टम ड्यूटी घटा दी है। इसके चलते मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे।

    टीवी पैनल के पुर्जों पर भी कस्टम ड्यूटी 5 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दी गई है।

    इसके साथ ही लैब में बने हीरों की मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाली सीड पर कस्टम ड्यूटी कम की गई है।

    दाम

    कौन-कौन सी और चीजें होंगी सस्ती?

    बजट में हुई घोषणाओं के आधार पर कई अन्य चीजों के सस्ते होने की बात सामने आई है। वित्त मंत्री ने कहा कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए समुद्री उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी कम की जाएगी।

    इसके अलावा क्रूड ग्लिसरीन पर कस्टम ड्यूटी 7.5 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत की गई है। फैक्ट्रियों में क्लीनिंग एजेंट के तौर पर इस्तेमाल होने वाले डीनेचर्ड इथाइल अल्कोहल से कस्टम ड्यूटी भी खत्म की गई है।

    बजट

    NDA सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट

    बता दें कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसके कारण तब 1 फरवरी को केवल अंतरिम बजट पेश किया जाएगा।

    इसी के चलते आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार इस साल के बजट में जनता को लुभाने के लिए टैक्स के क्षेत्र समेत कई ऐलान किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बजट
    निर्मला सीतारमण
    नरेंद्र मोदी
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बजट

    सरकार के लिए क्यों जरूरी होता है बजट तैयार करना? निर्मला सीतारमण
    कितने प्रकार के होते हैं बजट? जानिए इनके फायदे और नुकसान निर्मला सीतारमण
    बजट तैयार करने में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका वित्त मंत्रालय
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिये बड़े ऐलान नरेंद्र मोदी

    निर्मला सीतारमण

    बजट 2022: सरकार शुरू करेगी राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुफ्त में मिलेगी मदद मानसिक स्वास्थ्य
    बजट 2022: भारत में 2023 तक आएगी 5G कनेक्टिविटी बजट
    बजट 2022: तीन सालों में पटरियों पर दौड़ेंगी 400 वंदे भारत एक्सप्रेस, वित्त मंत्री का ऐलान भारतीय रेलवे
    बजट 2022: वित्त मंत्री ने किया ई-पासपोर्ट का ऐलान, जानिये कैसे करेगा यह काम पासपोर्ट

    नरेंद्र मोदी

    भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: पहले दिन विपक्ष के एजेंडे से लेकर चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा भाजपा समाचार
    2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया भाजपा समाचार
    भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- लोकसभा चुनाव के लिए हर मतदाता तक पहुंचें भाजपा समाचार
    'पठान' विवाद: प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं को निर्देश, बेवजह के बयान न दें पठान फिल्म

    केंद्र सरकार

    जजों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के पक्ष में नहीं कानून मंत्रालय, जानें क्या तर्क दिया सुप्रीम कोर्ट
    अभिनेत्री जयसुधा ने सरकार पर लगाया दक्षिण भारतीय कलाकारों को नजरअंदाज करने का आरोप कंगना रनौत
    केंद्र सरकार की 756 परियोजनाओं में देरी, सबसे ज्यादा सड़क परिवहन क्षेत्र की- रिपोर्ट भारतीय रेलवे
    सभी डिवाइस में USB-C पोर्ट भारत में जल्द होगा अनिवार्य, जानें क्यों स्मार्टफोन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025