NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / ब्लिसक्लब ने की 18 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी, इतने लोगों की जाएगी नौकरी
    अगली खबर
    ब्लिसक्लब ने की 18 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी, इतने लोगों की जाएगी नौकरी
    ब्लिसक्लब ने 18 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है (तस्वीर: ब्लिसक्लब)

    ब्लिसक्लब ने की 18 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी, इतने लोगों की जाएगी नौकरी

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Feb 11, 2024
    10:43 am

    क्या है खबर?

    इस साल जनवरी के बाद फरवरी महीने में भी कर्मचारियों की छंटनी जारी है।

    बेंगलुरु स्थित डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) स्टार्टअप ब्लिसक्लब ने लागत में कटौती के लिए अपने 18 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

    इस छंटनी से कंपनी के लगभग 21 कर्मचारियों के प्रभावित होने की आशंका है।

    हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फैशन परिधान स्टार्टअप में प्रभावित कर्मचारियों की संख्या 30 तक हो सकती है।

    पैकेज

    प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज दे सकती है कंपनी

    ब्लिसक्लब की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मीनू मार्गरेट ने कथित तौर पर पिछले महीने एक बैठक के दौरान छंटनी के फैसले के बारे में कर्मचारियों को सूचित किया था।

    कंपनी छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज प्रदान कर सकती है।

    फिलहाल इस बात की जानकारी उपलब्ध नहीं है कि कौन से विभाग पर इस छंटनी का असर पड़ेगा।

    नियामक फाइलिंग के अनुसार, स्टार्टअप ने 36 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है।

    छंटनी

    इस साल वैश्विक स्तर पर इतने लोगों की गई नौकरी

    छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 11 फरवरी के बीच दुनियाभर की 141 टेक कंपनियों ने 34,200 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है।

    माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह X-बॉक्स, एक्टिविजन ब्लिजार्ड और जेनीमैक्स (बेथेस्डा) टीमों में से 1,900 नौकरियों की कटौती करेगी।

    गूगल ने भी पिछले महीने अपने 1,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    छंटनी

    ताज़ा खबरें

    गूगल ड्राइव में आया नया AI फीचर, फाइल्स में हुए बदलावों को जान सकेंगे यूजर्स गूगल ड्राइव
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद लिखा भावुक संदेश, प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया विराट कोहली
    कनाडा के टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत, 6 घायल कनाडा
    दिल्ली से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में आएगी आफत  मानसून

    छंटनी

    क्वालकॉम 1,200 से अधिक कर्मचारियों की करेगी छंटनी, इन विभागों के लोग होंगे प्रभावित क्वालकॉम
    दुनियाभर की 1,059 कंपनियों ने इस साल की 2.41 लाख कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट  बिज़नेस
    लिंक्डइन 668 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, इन विभागों पर पड़ेगा असर लिंक्डइन
    गूगल ने की छंटनी, समाचार डिवीजन से हटाए 40 से ज्यादा कर्मचारी गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025