Page Loader
गूगल ने कर्मचारियों की छंटनी करने के लिए खर्च किए अरबों रुपये
कर्मचारियों की छंटनी के लिए गूगल ने की भारी रकम (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल ने कर्मचारियों की छंटनी करने के लिए खर्च किए अरबों रुपये

Jan 31, 2024
10:28 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल पिछले साल से लगातार अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने के लिए अब तक अरबों रुपये खर्च कर चुकी है। पिछले साल कंपनी ने 12,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। कर्मचारियों को निकालने और अन्य खर्चों के लिए कंपनी ने पिछले साल 2.1 अरब डॉलर (लगभग 174 अरब रुपये) खर्च किए थे।

खर्च

इस साल इतने पैसे खर्च कर चुकी है कंपनी

गूगल ने 2024 के पहले महीने में वैश्विक स्तर पर अपने 1,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। कंपनी छंटनी के तहत पिक्सल, नेस्ट, फिटबिट, गूगल असिस्टेंट और कोर इंजीनियरिंग डिविजन से 1,000 से अधिक कर्मचारियों को अपने नौकरी से निकाल रही है। कंपनी इस साल छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज देने के लिए 70 करोड़ डॉलर (लगभग 5,818 करोड़ रुपये) खर्च कर चुकी है।

राजस्व

पिछले कंपनी के राजस्व में दर्ज हुई वृद्धि

लगभग 174 अरब रुपये खर्च करने के बावजूद कंपनी ने 2023 में अलग-अलग व्यवसाय में मुनाफा दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने 2023 की चौथी तिमाही में 86 अरब डॉलर (लगभग 7,147 अरब रुपये) का राजस्व अर्जित किया, जो साल दर साल 13 प्रतिशत की वृद्धि है। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचई ने हाल ही में एक मैसेज में अपने कर्मचारियों को कहा है कि इस साल और अधिक कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।