NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / कावासाकी निंजा 500 से अल्ट्रावायलेट F99 तक, भारत में लॉन्च होंगे EICMA में दिखे ये मॉडल्स
    अगली खबर
    कावासाकी निंजा 500 से अल्ट्रावायलेट F99 तक, भारत में लॉन्च होंगे EICMA में दिखे ये मॉडल्स
    कावासाकी लाएगी नई निंजा 500 बाइक (तस्वीर: कावासाकी)

    कावासाकी निंजा 500 से अल्ट्रावायलेट F99 तक, भारत में लॉन्च होंगे EICMA में दिखे ये मॉडल्स

    लेखन अविनाश
    Nov 12, 2023
    01:07 pm

    क्या है खबर?

    इटली में चल रहे EICMA 2023 में ऑटो कंपनियां अपने दोपहिया वाहन पेश कर रही हैं। हीरो मोटोकॉर्प, सुजुकी, होंडा और रॉयल एनफील्ड समेत कई कंपनियों ने अपने मॉडल पेश कर दिए हैं।

    इन मॉडलों को कंपनियां चरणबद्ध तरीके से आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

    आइये जानते हैं EICMA 2023 में पेश हुए उन बाइक्स और स्कूटर के बारे में, जिन्हें भारत में भी बिक्री के लिए उतारा जाएगा।

    #1

    हीरो मोटोकॉर्प लाएगी ये मॉडल्स 

    देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने 2023 EICMA में जूम 125R और जूम 160 स्कूटर को पेश किया है। कंपनी इन दोनों स्कूटरों को अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

    जूम 125R 14-इंच पहियों वाला एक पारंपरिक 125cc स्कूटर है। दूसरी तरफ जूम 160 में एक एडवेंचर स्कूटर है, जिसमें ऑफ-रोडिंग टायर, बिना चाबी इग्निशन, रिमोट सीट ओपनिंग और सिंगल-चैनल ABS जैसे फीचर्स हैं। इसमें 156cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है।

    #2

    कावासाकी निंजा 500 और Z500 भी होंगी लॉन्च 

    कावासाकी ने इटली में आयोजित EICMA 2023 में अपनी सुपर स्पोर्ट्स बाइक कावासाकी निंजा 500 और Z500 से पर्दा उठाया है। सेगमेंट में इन्हे निंजा 300 से ऊपर रखा जाएगा। इन दोनों बाइक्स को आने वाले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उतारा जाएगा।

    कावासाकी निंजा 500 और Z500 का लुक निंजा सीरीज के अन्य मॉडल के समान हैं। इनमें 451cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिल सकता है। ट्रांसमिशन के लिए इनमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है।

    #3

    होंडा उतारेगी ये दोपहिया वाहन

    EICMA 2023 में होंडा ने कई मॉडल्स पेश किए हैं, जिनमें से कुछ भारत में भी लॉन्च होंगे। कंपनी अपनी 2024 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक को 19 इंच के फ्रंट व्हील और नए लुक के साथ पेश किया है।

    इसके साथ ही कंपनी CB650R और CBR650R के 2024 मॉडल को कॉस्मेटिक अपग्रेड और नई इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के साथ पेश किया है। होंडा भारत में अपनी ई-क्लच तकनीक पेश करने पर भी विचार कर रही है।

    #4

    सुजुकी और रॉयल एनफील्ड की बाइक भी देंगी दस्तक 

    सुजुकी ने मिलान में GSX-8R स्पोर्टबाइक और GSX-S1000GX क्रॉसओवर को पेश किया है। इन दोनों को नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कंपनी इन दोनों बाइक्स को भारतीय बाजार में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

    दूसरी ओर रॉयल एनफील्ड ने भी अपनी हिमालयन और हिमालयन EV को पेश किया है। कंपनी अपनी नई हिमालयन 452 को इसी महीने लॉन्च करेगी, वहीं हिमालयन EV को अगले साल उतारा जा सकता है।

    #5

    अल्ट्रावायलेट F99 

    बेंगलुरू के इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप अल्ट्रावॉयलेट ने अपनी सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक अल्ट्रावॉयलेट F99 को EICMA 2023 में पेश किया है।

    यह बाइक कंपनी की पिछले साल लॉन्च हुई अल्ट्रावॉयलेट F77 से पावरफुल है और सेगमेंट में इसे सबसे ऊपर रखा जाएगा। F99 करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी।

    कंपनी इस बाइक को अगले साल देश में बिक्री के लिए उतार सकती है। इसकी कीमत 5 लाख रुपये के आस-पास होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दोपहिया वाहन
    बाइक न्यूज
    हीरो मोटोकॉर्प
    रॉयल एनफील्ड बाइक

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दोपहिया वाहन

    मैटर ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक की अगले साल होगी डिलीवरी, मिल चुकी है 40,000 से अधिक बुकिंग  इलेक्ट्रिक बाइक
    पिछले महीने कैसी रही इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री? जानिए आंकड़े  इलेक्ट्रिक वाहन
    TVS अपाचे RTR 310 की शुरू हुई डिलीवरी, जानिए इसके फीचर  TVS मोटर
    डुकाटी हाइपरमोटर्ड 698 मोनो बाइक वैश्विक स्तर पर लॉन्च, मिलते हैं ये फीचर  डुकाटी

    बाइक न्यूज

    BMW लेकर आ रही नई एडवेंचर बाइक R 1300 GS, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा   BMW मोटरराड
    डुकाटी ने भारत में लॉन्च की 3 नई स्क्रैम्ब्लर बाइक, जानिए इनकी खासियत  दोपहिया वाहन
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन की नई जानकारी आई सामने, जानिए क्या होंगे फीचर्स  रॉयल एनफील्ड हिमालयन
    अप्रिलिया RS 457 बाइक आधिकारिक तौर पर हुई पेश, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा   अप्रिलिया

    हीरो मोटोकॉर्प

    सेल्स रिपोर्ट: अगस्त में कैसी रही हीरो मोटोकॉर्प और TVS मोटर की बिक्री?  सेल्स रिपोर्ट
    हीरो एक्सपल्स 400 से लेकर यामाहा MT-03 तक, 3 लाख रुपये तक जल्द आएंगी ये बाइक्स आगामी बाइक्स
    हार्ले डेविडसन X440 के नाम को लेकर खड़ा हुआ विवाद, जानिए क्या है कारण  हार्ले डेविडसन
    हीरो करिज्मा XMR का शुरू हुआ प्रोडक्शन, जल्द होगी डिलीवरी  लेटेस्ट बाइक

    रॉयल एनफील्ड बाइक

    आइकॉनिक बाइक: रॉयल एनफील्ड बुलेट इलेक्ट्रा का अभी भी कायम है जलवा  आइकॉनिक बाइक
    क्या जावा 42 बॉबर ब्लैक मिरर बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से बेहतर है?  बाइक न्यूज
    आइकॉनिक बाइक: रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350 ने शुरू किया था देश में क्रूजर बाइक का चलन  आइकॉनिक बाइक
    आइकॉनिक बाइक: रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500 रही थी कंपनी की सबसे मंहगी क्रूजर बाइक  आइकॉनिक बाइक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025