Page Loader
अल्ट्रावॉयलेट F99 इलेक्ट्रिक बाइक होगी पेश, 200 किमी/घंटे की टॉप स्पीड से चलेगी
अल्ट्रावायलेट F99 बाइक आई सामने (तस्वीर: अल्ट्रावॉयलेट)

अल्ट्रावॉयलेट F99 इलेक्ट्रिक बाइक होगी पेश, 200 किमी/घंटे की टॉप स्पीड से चलेगी

लेखन अविनाश
Nov 08, 2023
01:42 pm

क्या है खबर?

बेंगलुरू के इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप अल्ट्रावॉयलेट अपनी सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक अल्ट्रावॉयलेट F99 को EICMA 2023 में पेश करने वाली है। अब कंपनी ने इसकी टीजर इमेज जारी कर दी है। यह बाइक कंपनी की पिछले साल लॉन्च हुई अल्ट्रावॉयलेट F77 से पावरफुल है और सेगमेंट में इसे सबसे ऊपर रखा जाएगा। F99 करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी। आइये जानते हैं कि इस बाइक के बारे में क्या कुछ जानकारी मिली है।

लुक

स्पोर्टी लुक में आएगी यह इलेक्ट्रिक बाइक 

डिजाइन की बात करें तो अल्ट्रावॉयलेट की F99 को स्टील-एल्यूमिनियम फ्रेम पर बनाया गया है। यह एक फुली फेयर्ड बाइक है, जिसमें आक्रामक राइडिंग पोस्चर है। इसमें एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, एक स्टेप-अप सिंगल-पीस सीट और एक ट्राइएंगल हेडलाइट भी है। बाइक में 7.0-इंच का रंगीन TFT टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो GPS और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट करता है। बाइक में पूरी तरह से LED लाइटिंग सेटअप और अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

फीचर्स 

F99 इलेक्ट्रिक बाइक में हैं ये फीचर्स 

F99 इलेक्ट्रिक बाइक के लिए एक खास मोबाइल ऐप को भी बनाया गया है, जो स्मार्ट वॉच से भी चलाई जा सकेगी। यह रीजनरेटिव ब्रेकिंग, बाइक ट्रैकिंग और कई अन्य सुविधाओं के साथ एक स्मार्ट और कनेक्टेड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं। साथ ही यह बाइक दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और ABS से लैस है। सस्पेंशन के लिए इसमें आगे की तरफ इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है।

पावरट्रेन

पावरट्रेन के बारे में मिली है ये जानकारी 

अल्ट्रावायलेट F99 के पावरट्रेन की कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें 15kWh के बैटरी पैक मिलेगी। साथ ही इसमें PMS मोटर भी है, जो 64hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगी। एक बार फुल चार्ज करने पर यह बाइक करीब 400 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। साथ ही यह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकेगी।

जानकारी

क्या होगी अल्ट्रावायलेट F99 की कीमत? 

भारतीय बाजार में अल्ट्रावायलेट F99 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

न्यूजबाइट्स प्लस

न्यूजबाइट्स प्लस

भारतीय बाजार में कंपनी F77 इलेक्ट्रिक बाइक की भी बिक्री करती है, जो पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुई थी। यह भारत की पहली हाई-परफॉर्मेंस वाली फुली फेयर्ड इलेक्ट्रिक बाइक है। इसमें 10.3kWh के बैटरी पैक से जुड़ी है। साथ ही इसमें PMS मोटर भी है, जो 38.8hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, यह इलेक्ट्रिक बाइक 307 किमी तक की रेंज देगी। इसकी कीमत 3.8 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू है।