NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में इस साल लॉन्च होने वाली इन SUVs का हो रहा इंतजार
    अगली खबर
    भारत में इस साल लॉन्च होने वाली इन SUVs का हो रहा इंतजार

    भारत में इस साल लॉन्च होने वाली इन SUVs का हो रहा इंतजार

    लेखन मोना दीक्षित
    Jan 31, 2021
    08:11 pm

    क्या है खबर?

    इस साल भारत में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी धांसू SUVs लॉन्च करने वाली हैं, जिनमें से कुछ का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

    इन SUVs में टाटा HBX, रेनो किगर, स्कोडा कुशक, फॉक्सवैगन टाइगुन और महिंद्रा की नई XUV 500 का नाम शामिल है।

    इनमें दिए जाने वाले दमदार इंजन्स और फीचर्स के कारण भारत में लंबे समय से इनका इंतजार किया जा रहा है।

    इन्हें खरीदने का विचार करने वाले इनके फीचर्स के बारे नीचे पढ़ लें।

    #1

    टाटा HBX (TATA HBX)

    टाटा इस साल भारत में अपनी माइक्रो SUV को उतारने वाली है। इसे 2020 की शुरुआत में हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था।

    इसे 2021 के मध्य में पांच लाख रुपये से लेकर सात लाख रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है।

    इस SUV में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है, जो 86bhp का पावर के साथ 113Nm का टॉर्क देगा।

    #2

    रेनो किगर (Renault Kiger)

    रेनो ने हाल ही में अपनी नई सब कॉम्पैक्ट SUV किगर से पर्दा उठाया है। इसका भी काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

    इसमें दिया जाने वाला BS6 कंप्लांयट 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन 71bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 96Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम होगा।

    वहीं, 1.0 लीटर का टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन 98bhp की पावर के साथ-साथ 160Nm का अधिकतम टॉर्क देगा।

    इसकी शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपये हो सकती है।

    #3

    स्कोडा कुशक (Skoda Kushaq)

    इस साल लॉन्च होने वाली जबरदस्त SUVs में स्कोडा कुशक भी है। इसे मार्च में देश में पेश कर दिया जाएगा और जून में इसे लॉन्च किया जा सकता है।

    इसमें दो इंजन ऑप्शन्स दिए जाएंगे।

    इसका 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर TSI इंजन 118hp की अधिकतम पावर देगा।

    वहीं, इसमें दिया जाने वाला 1.5 लीटर का चार सिलेंडर TSI इंजन 148bhp की अधिकतम पावर देने में सक्षम होगा।

    अभी इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

    #4

    नई महिंद्रा XUV 500 (New Mahindra XUV 500)

    महिंद्रा की अपकमिंग SUV नेक्सट जेनरेशन XUV 500 का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

    अभी इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसे मार्च, 2021 में लॉन्च किया जा सकता है।

    इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल और 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा।

    ये इंजन्स 190bhp का पावर देगें और मैनुअल और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स के साथ आएंगे।

    इसकी कीमत की बात करें तो इसे 13 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उतारा जा सकता है।

    #5

    फॉक्सवैगन टाइगुन (Volkswagen Taigun)

    हाल ही में भारत में फॉक्सवैगन की नई कॉम्पैक्ट SUV टाइगुन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

    यह भी इस साल लॉन्च होने वाली अच्छी SUVs में से एक है।

    इसमें 1.0 लीटर का तीन सिलेंडट टर्बो चार्ज्ड TSI पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो कार को 113bhp की पावर के साथ-साथ 200Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम होगा।

    कंपनी इसे भारत में 10 लाख रुपये में लॉन्च कर सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    स्कोडा कार

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV के कई फीचर्स का हुआ खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  टाटा मोटर्स
    छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 6 पर 25 लाख रुपये का इनाम छत्तीसगढ़
    TVS इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक्री में दूसरे महीने भी सबसे आगे, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक वाहन
    पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष TMC में जा रहे हैं? जानिए सच पश्चिम बंगाल

    ऑटोमोबाइल

    कार में आने वाली ये दिक्कतें देती हैं उसका गियर बॉक्स खराब होने का संकेत ऑटो
    अब भारत में महंगा मिलेगा होंडा ग्राजिया स्कूटर, कीमत में हुआ इजाफा होंडा
    लेक्सस ने लॉन्च किया LS 500h का नया वेरिएंट, कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक ऑटो
    महिंद्रा और फॉक्सवैगन की इन कारों पर मिल रहे बेहतरीन ऑफर्स, जल्द उठाएं लाभ होंडा

    स्कोडा कार

    सामने आई स्कोडा कुशक के इंजन की जानकारी, मार्च में उठेगा कार से पर्दा ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025