Page Loader
महिंद्रा XUV700 के नाम नया खिताब, बनी 'इंडियन कार ऑफ द ईयर'
इंडियन कार ऑफ द ईयर 2022 बनी महिंद्रा XUV700

महिंद्रा XUV700 के नाम नया खिताब, बनी 'इंडियन कार ऑफ द ईयर'

Mar 10, 2022
10:47 am

क्या है खबर?

महिंद्रा XU700 एक के बाद एक खिताब अपने नाम करते जा रही है। पहले ही इस SUV ने कम समय में सबसे ज्यादा बुकिंग और ग्लोबल NCAP टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग का खिताब अपने नाम कर लिया है और अब इंडियन कार ऑफ द ईयर 2022 (ICOTY 2022) के 17वें एडिशन के नतीजे घोषित किये गए, जिसमें सारे सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिंद्रा XUV700 विजेता बनी। इसमें फॉक्सवैगन टाइगुन उपविजेता और टाटा पंच तीसरे स्थान पर रही।

रिजल्ट

क्या रहे नतीजे?

इंडियन कार ऑफ द ईयर 2022 के फाइनल राउंड में कुल 11 दावेदारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसमें पॉइंटर सिस्टम के आधार पर महिंद्रा XUV700 ने 101 अंकों के साथ इंडियन कार ऑफ द ईयर 2022 का प्रतिष्ठित खिताब जीता है। फॉक्सवैगन टाइगुन को इसमें 89 अंक दिए गए, जबकि टाटा पंच ने 71 अंक हासिल किये। विजेता के चुनाव के लिए विभिन्न मापदंडों जैसे आराम, विश्वसनीयता, डिजाइन, ड्राइविंग अपील, ईंधन दक्षता और कीमत को शामिल किया गया था।

जानकारी

ये मॉडल थे फाइनलिस्ट

शॉर्टलिस्ट किए गए दावेदारों में सिट्रोन C5 एयरक्रॉस, फोर्स गुरखा, महिंद्रा XUV700, मारुति सुजुकी सेलेरियो, MG एस्टर, निसान मैग्नाइट, रेनो किगर, स्कोडा कुशाक, स्कोडा ऑक्टेविया, टाटा पंच और फॉक्सवैगन टाइगुन थे। इसके लिए जूरी के रूप में कई दिग्गजों की पैनल तैयार की गई थी।

इंजन

XUV700 का दमदार इंजन करता है आकर्षित

XUV700 में डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन विकल्प मिलते हैं। SUV के डीजल मॉडल में 2.0 लीटर वाले 4-सिलिंडर m-हॉक इंजन मिलता है, जो 185hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि इसके पेट्रोल मॉडल को 2.0 लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो-इंजन दिया गया है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों ही इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

फीचर्स

कुल 34 ट्रिम्स विकल्प के साथ आती है XUV700

XUV700 चार वेरिएंट्स- MX3, AX3, AX5 और AX7 में बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है और कार का हर वेरिएंट 8 से 9 ट्रिम्स के साथ आता है। इसमें 5-सीटर और 7-सीटर भी शामिल हैं। इस तरह यह इंजन, ट्रांसमिशन विकल्प, बैठने के विकल्प आदि के आधार पर कुल 34 ट्रिम्स में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा सभी वेरिएंट को पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में पेश किया गया है।

जानकारी

ये है XUV7000 की कीमत

XUV7000 के बेस वेरिएंट को 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत लाया गया है, जबकि टॉप मॉडल महिंद्रा XUV700 AX7 के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 17.59 लाख रुपये है। इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन AX7 डीजल ऑटोमैटिक ट्रिम की कीमत 19.79 लाख रुपये रखी गई है।