NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / लॉन्च से पहले टाटा इंडिका की नहीं थी जानकारी, जानें कारों से जुड़ी ऐसी मजेदार बातें
    ऑटो

    लॉन्च से पहले टाटा इंडिका की नहीं थी जानकारी, जानें कारों से जुड़ी ऐसी मजेदार बातें

    लॉन्च से पहले टाटा इंडिका की नहीं थी जानकारी, जानें कारों से जुड़ी ऐसी मजेदार बातें
    लेखन मोना दीक्षित
    Dec 19, 2020, 09:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लॉन्च से पहले टाटा इंडिका की नहीं थी जानकारी, जानें कारों से जुड़ी ऐसी मजेदार बातें

    भारत में कई ऐसी कारें लॉन्च हुईं हैं, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें ऐसी कारों के बारे में जानकारी नहीं है या वे इससे जुड़ी कई मजेदार बाते जानना चाहते हैं। जैसे कि बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि लॉन्च होने से पहले इंडिका के बारे में कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी थी। यहां इस प्रकार की अन्य बातें बताईं गई हैं।

    लॉन्च से पहले किसी को नहीं थी इंडिका की जानकारी

    जानकारी के लिए बता दें कि टाटा मोटर्स ने पहली स्वादेशी कार इंडिका 1999 में लॉन्च की थी। इसकी लॉन्चिंग तक कंपनी ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। इसे पूरी तरह गुप्त रखा गया था। किसी को भी इसके बार में भनक तक नहीं थी कि टाटा पहली स्वदेशी कार बना रही है। हालांकि, इसे काफी समय पहले बंद कर दिया गया था, लेकिन आज भी लोगों को यह कार याद है।

    एम्बेसडर के कारण हिंदुस्तान मोटर्स बनी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी

    मॉरिस मोटर्स के सहयोग से भारत की पहली कार एम्बेसडर कोलकाता में बनाई गई थी। यह फैमिली के लिए एक बेहतर ऑप्शन बनकर उभरी थी। इसे 70 साल पहले 19,57 में पेश किया गया था। इसमें 1478cc का इंजन दिया गया था। इसके बाद कई कारें आईं, लेकिन यह काफी समय तक लोगों की लोकप्रिय कार बनी रही। एम्बेसडर के कारण 40 वर्षों की अवधि में हिंदुस्तान मोटर्स भारतीय बाजार में सबसे अधिक कार बेचने वाली कंपनी बन गई थी।

    टाटा सूमो थी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

    भारत में ज्यादातर लोग ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं और इसका ध्यान रखते हुए टाटा ने सूमो लॉन्च की थी ताकि ज्यादा लोग एक साथ घूमने जा सकें। कंपनी ने इसे केवल 18 महीनों में तैयार कर लिया था। महिंद्रा बोलेरो के आने तक यह इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। ऐसा कर इसने इतिहास रच दिया था। बता दें कि इसका नाम टाटा मोटर्स के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्ट सुमंत मूलगांवकर के नाम पर रखा गया था।

    मारुति 800 को मिला था 'कॉमनमैन की कार' का टैग

    एक समय ऐसा था कि भारत की सड़कों पर ज्यादातर मारुति सुजुकी की 800 कार देखने को मिलती थी। यह सभी वर्गों के लोगों की पहली पसंद बन गई थी। छोटी फैमिली के लिए यह बेस्ट ऑप्शन थी। यही कारण था कि इसे 'कॉमनमैन की कार' यानी 'आम आदमी की कार' के तौर पर जाना जाने लगा। इसे 1998 में लॉन्च किया गया था। इसे ट्रैफिक और भारत की छोटी सड़कों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था।

    पहली स्वदेशी इलेक्ट्रिक कार की ब्रिटेन में हुई अच्छी बिक्री

    भारत में ऑटो सेक्टर में तब एक और क्रांति आई, जब एक भारत में बिजली से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी। पहली घरेलू इलेक्ट्रिक कार मैनी रेवा को 2001 में लॉन्च किया गया था। इसे बेंगलुरु में चेतन मैनी द्वारा डिजाइन और बनाया गया था। आपको जानकार हैरानी होगी कि इसने उस समय भारत में बिक्री के मामले में अच्छा प्रदर्शन नही किया था, लेकिन इसकी ब्रिटेन में काफी बिक्री हुई थी और वहां इसे काफी पसंद किया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    HSRP बुक करने पर मिल रहा चार महीने का वेटिंग पीरियड, लोगों को ही रही परेशानी दिल्ली
    रेनो ने की अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा, नए साल से लागू होंगे दाम मारुति सुजुकी
    किफायती दाम में खरीदनी है ऑटोमैटिक कार तो हुंडई सेंट्रो समेत इन ऑप्शन्स पर करें विचार मारुति सुजुकी
    इस साल इन शानदार हैचबैक कारों ने भारत में दी दस्तक, खरीदने से पहले डालें नजर ऑटो

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023