NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / KTM समेत हस्क्वारना बाइक्स भारत में हुंई महंगी, कंपनी ने बढ़ाए दाम
    अगली खबर
    KTM समेत हस्क्वारना बाइक्स भारत में हुंई महंगी, कंपनी ने बढ़ाए दाम

    KTM समेत हस्क्वारना बाइक्स भारत में हुंई महंगी, कंपनी ने बढ़ाए दाम

    लेखन मोना दीक्षित
    Dec 09, 2020
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    बजाज ऑटो ने भारत में सभी KTM और हस्क्वारना बाइक्स के दाम बढ़ा दिए हैं।

    कंपनी ने 250 ड्यूक, RC 390 और 390 एडवेंचर आदि बाइक्स के दाम बढ़ाएं हैं। हालांकि, 2021 KTM 125 ड्यूक और KTM 250 एडवेंचर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    वहीं, हस्क्वारना बाइक्स की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं।

    कंपनी ने दामों में 1,279 रुपये से लेकर 8,517 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

    #1

    KTM RC 125 के दाम में हुआ सबसे कम इजाफा

    कंपनी ने अन्य मॉडल्स की अपेक्षा सबसे कम दाम KTM RC 125 बाइक के बढ़ाए हैं।

    KTM RC 125 के दाम 1,279 बढ़ा दिए गए हैं। इसके बाद अब यह भारतीय बाजार में 1.61 लाख रुपये में उपलब्ध है।

    वहीं, KTM 390 ड्यूक के दाम सबसे अधिक बढ़ाए गए हैं। इसकी कीमत में 8,517 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद अब यह भारतीय बाजार में इसकी कीमत 2.67 लाख रुपये हो गई है।

    अन्य मॉडल्स

    इन मॉडल्स के भी बढ़ाए गए दाम

    इसके अलावा कंपनी ने KTM 200 ड्यूक के दाम 1,923 रुपये बढ़ाएं है, जिसके बाद अब इसकी कीमत 1.79 लाख रुपये हो गई है।

    वहीं, KTM 250 ड्यूक के दामों में 4,738 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब भारत में इसे 2.14 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।

    इसके साथ-साथ KTM RC 390 के दाम 3,593 रुपये बढ़ने के बाद 2.57 लाख रुपये और 390 एडवेंचर के दाम 1,442 रुपये बढ़ने के बाद 3.06 लाख रुपये हो गए हैं।

    हस्क्वारना

    हस्क्वारना की दोनों बाइक्स के बढ़े दाम

    KTM बाइक्स के अलावा हस्क्वारना की स्वार्टपिलन 250 और विटपिलन 250 दोनों मॉडल्स के दाम 1,790-1,790 रुपये बढ़ाए गए हैं।

    इसके बाद अब भारत में स्वार्टपिलन 250 और विटपिलन 250 दोनों बाइक्स ही 1.87 लाख रुपये में उपलब्ध हैं।

    इन सभी बाइक्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब इनके दाम बढ़ने से लोगों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

    इससे इनकी बिक्री पर भी असर पड़ सकता है।

    अन्य बाइक्स

    इन बाइक्स के दामों में भी हुआ इजाफा

    हस्क्वारना और KTM बाइक्स के अलावा अभी हाल भी में रेवोल्ट की इलेक्ट्रिक बाइक्स के दाम भी बढ़ गए हैं।

    भारत में कंपनी ने अपनी दो इलेक्ट्रिक बाइक्स RV300 और RV400 के दाम बढ़ाए हैं।

    RV300 की कीमतों में 10,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसकी कीमत 94,999 रुपये हो गई है।

    वहीं, RV400 के दाम में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी होने के बीद इसकी कीमत अब 1,18,999 रुपये हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    ऑटोमोबाइल

    हीरो ने एक बार फिर बढ़ाए नई पैशन प्रो के दाम, जानिये नई कीमत ऑटो
    अगले साल जनवरी में भारतीय बाजार में लॉन्च होगा ओला का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला कैब्स
    क्या आप भी कार की देखभाल करने के लिए इन गलत बातों को मानते हैं सही? ऑटो
    भारत में शुरू हुई ट्रायम्फ की इस बाइक की प्री बुकिंग, 9,999 रुपये में करें बुक ऑटो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025