Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इलेक्ट्रिक वाहन
दोपहिया वाहन
लेटेस्ट कार
लेटेस्ट बाइक्स
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / ऑटो की खबरें / हुंडई कोना से लेकर टाटा नेक्सन तक, भारत में बिक्री के लिए मौजूद हैं इलेक्ट्रिक कारें
ऑटो

हुंडई कोना से लेकर टाटा नेक्सन तक, भारत में बिक्री के लिए मौजूद हैं इलेक्ट्रिक कारें

हुंडई कोना से लेकर टाटा नेक्सन तक, भारत में बिक्री के लिए मौजूद हैं इलेक्ट्रिक कारें
लेखन मोना दीक्षित
Dec 09, 2020, 10:30 pm 4 मिनट में पढ़ें
हुंडई कोना से लेकर टाटा नेक्सन तक, भारत में बिक्री के लिए मौजूद हैं इलेक्ट्रिक कारें

समय के साथ-साथ देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण को रोकने के लिए लोग इलेक्ट्रिक कारों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस कारण देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पहले से काफी बढ़ गई है। ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी कारें पेश कर रही हैं। देश में अभी अच्छे-अच्छे फीचर्स वाली कई इलेक्ट्रिक कारें मिलती हैं। यहां भारत में अभी बिक्री के लिए मौजूद इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताया गया है।

#1
टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक वाहन (Tata Tigor EV)

टाटा की इलेक्ट्रिक कार टिगॉर को देश में काफी पसंद किया जाता है। इसकी अच्छी बिक्री भी होती है। कंपनी ने अभी कुछ दिनों पहले इसको अपडेट कर लॉन्च किया था। यह भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें 21.5kWh का बैटरी पैक है, जो कार को स्टार्ट होने के लिए 41bhp की पावर और 105nm का टॉर्क देता है। यह ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसकी कीमत 9.58-9.90 लाख रुपये के बीच है।

#2
महिंद्रा E वेरिटो (Mahindra E Verito)

महिंद्रा ने अपने इलेक्ट्रिक SUV वेरिटो को कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। हालांकि, अब यह केवल दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। यह देश में बिकने वाली पुरानी इलेक्ट्रिक कार में से हैं, लेकिन इसे आज भी पसंद किया जाता है और आज भी इसकी अच्छी बिक्री होती है। यह 9.12-9.46 लाख रुपये के बीच में उपलब्ध है। इसमें 18.55kWh वाला बैटरी पैक दिया है, जो 42bhp की अधिकतम पावर और 91nm का टॉर्क देता है।

#3
टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक वाहन (Tata Nexon EV)

भारत में अभी बिक रही इलेक्ट्रिक कारों में टाटा की एक और इलेक्ट्रिक कार नेक्सन का नाम शामिल है। यह चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें 30.2kwh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस SUV की बैटरी को एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है और यह 129bhp की पावर और 245nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी कीमत देश में 13.99-16.25 लाख रुपये के बीच में है।

#4
MG ZS EV

MG ZS EV देश की अच्छी और लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों में से है। इसे भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसमें 44.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो कार को स्टार्ट होने के लिए 143bhp की पावर और 355nm का अधिकतम टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि यह 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। इसकी कीमत 20.88-23.58 लाख रुपये के बीच में है।

#5
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक (Hyundai Kona Electric)

इस समय भारत में बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में हुंडई की कोना का नाम भी है। बता दें कि इसमें 32.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 395bhp की पावर और 452nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 60 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 23.75 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 23.94 लाख रुपये है।

#6
मर्सिडीज बेंज EQC (Mercedes Benz EQC)

भारत में लग्जरी कारों के साथ-साथ लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें भी मिलती हैं। मर्सिडीज बेंज EQC भारत में मिलने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV है। इस कार में 80kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 408bhp की अधिकतम पावर और 760nm का अधिकतम टॉर्क देती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 40 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि इसकी कीमत भारत में 99.30 लाख रुपये है।

#7
महिंद्रा e20 प्लस (Mahindra e2o PLUS)

महिंद्रा e20 प्लस भारत में मिलने वाली महिंद्रा की एक और इलेक्ट्रिक कार है। इसमें दिया गया बैटरी पैक 3500rpm पर 25.4bhp की अधिकतम पावर और 1000rpm पर 70nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इसके केबिन में चार लोगों के बैठने की जगह दी गई है। यह ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने पर यह 110 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 6.07 लाख रुपये है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मोना दीक्षित
मोना दीक्षित
Twitter
पत्रकार बनने की चाह ने मुझे IMS नोएडा ला खड़ा किया। इसके बाद मैंने खबरों की इस दुनिया में करियर, शिक्षा और रोजगार की खबरों का महत्व समझा। अब पिछले तीन साल से लोगों तक शिक्षा से लेकर नौकरियों तक की जरुरी खबरें पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
इलेक्ट्रिक वाहन
ऑटोमोबाइल
ताज़ा खबरें
ADAS और 360 डिग्री व्यू कैमरा के साथ आएगी नई टाटा सफारी, टेस्टिंग के दौरान दिखी
ADAS और 360 डिग्री व्यू कैमरा के साथ आएगी नई टाटा सफारी, टेस्टिंग के दौरान दिखी ऑटो
असम: 15 वर्षीय लड़की ने खुद को लगाया बॉयफ्रेंड के HIV पॉजिटिव खून का इंजेक्शन
असम: 15 वर्षीय लड़की ने खुद को लगाया बॉयफ्रेंड के HIV पॉजिटिव खून का इंजेक्शन अजब-गजब
बिहार: तेजस्वी यादव ने किया एक महीने में बंपर नौकरियां निकालने का वादा
बिहार: तेजस्वी यादव ने किया एक महीने में बंपर नौकरियां निकालने का वादा राजनीति
UPSC: CDS और NDA-NA परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC: CDS और NDA-NA परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
दिल्ली में पाया गया ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट, अब तक क्या-क्या पता है?
दिल्ली में पाया गया ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट, अब तक क्या-क्या पता है? देश
इलेक्ट्रिक वाहन
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखने को तैयार रॉयल एनफील्ड, जल्द पेश करेगी कुछ बेहतरीन बाइक्स
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखने को तैयार रॉयल एनफील्ड, जल्द पेश करेगी कुछ बेहतरीन बाइक्स ऑटो
अमेरिकी कंपनी इलेक्ट्रोन EV भारत में रखने जा रही कदम, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों का करेगी कारोबार
अमेरिकी कंपनी इलेक्ट्रोन EV भारत में रखने जा रही कदम, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों का करेगी कारोबार ऑटो
टाटा मोटर्स के स्वामित्व में आई फोर्ड की साणंद स्थित फैक्ट्री, बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
टाटा मोटर्स के स्वामित्व में आई फोर्ड की साणंद स्थित फैक्ट्री, बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहन ऑटो
जुलाई में वाहनों की बिक्री में गिरावट, पिछले साल की तुलना में 8 प्रतिशत गिरी सेल्स
जुलाई में वाहनों की बिक्री में गिरावट, पिछले साल की तुलना में 8 प्रतिशत गिरी सेल्स ऑटो
देश में दौड़ रहे हैं लगभग 14 लाख इलेक्ट्रिक वाहन, सबसे ज्यादा तिपहिया
देश में दौड़ रहे हैं लगभग 14 लाख इलेक्ट्रिक वाहन, सबसे ज्यादा तिपहिया ऑटो
और खबरें
ऑटोमोबाइल
भारतीय बाजार में जल्द आएंगी ये किफायती एडवेंचर बाइक्स, जानिए इनके बारे में
भारतीय बाजार में जल्द आएंगी ये किफायती एडवेंचर बाइक्स, जानिए इनके बारे में ऑटो
टाटा टिगोर CNG का सबसे किफायती XM वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत 7.40 लाख रुपये
टाटा टिगोर CNG का सबसे किफायती XM वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत 7.40 लाख रुपये ऑटो
अपनी पोर्टफोलियो का विस्तार करने को तैयार है हुंडई, पाइपलाइन में हैं ये छह गाड़ियां
अपनी पोर्टफोलियो का विस्तार करने को तैयार है हुंडई, पाइपलाइन में हैं ये छह गाड़ियां ऑटो
भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी हीरो एक्सपल्स 300 की झलक, जल्द देगी दस्तक
भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी हीरो एक्सपल्स 300 की झलक, जल्द देगी दस्तक ऑटो
होंडा ने लॉन्च की CB300F स्ट्रीटफाइटर बाइक, जानिए क्या कुछ मिलेगा
होंडा ने लॉन्च की CB300F स्ट्रीटफाइटर बाइक, जानिए क्या कुछ मिलेगा ऑटो
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

ऑटो की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Auto Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022