NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / हुंडई क्रेटा का वेटिंग पीरियड बढ़ा, बेस वेरिएंट के लिए नौ महीने तक करना होगा इंतजार
    अगली खबर
    हुंडई क्रेटा का वेटिंग पीरियड बढ़ा, बेस वेरिएंट के लिए नौ महीने तक करना होगा इंतजार
    हुंडई क्रेटा के लिए आठ से नौ महीने तक करना होगा इंतजार

    हुंडई क्रेटा का वेटिंग पीरियड बढ़ा, बेस वेरिएंट के लिए नौ महीने तक करना होगा इंतजार

    लेखन सोनाली सिंह
    Oct 17, 2021
    02:19 pm

    क्या है खबर?

    दिवाली पर हुंडई क्रेटा खरीदने वालों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, क्रेटा की बढ़ती मांग और चिप की कमी की वजह से इसका वेटिंग पीरियड बढ़कर नौ महीने तक हो गया है।

    आपको बता दें सेल्टोस के बाद सितंबर महीने में क्रेटा कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है, जिसमें सबसे ज्यादा डिमांड इसके बेस वेरिएंट् की है।

    इसी वजह से इसके बेस वेरिएंट के लिए नौ महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

    जानकारी

    वेरिएंट्स के अनुसार अलग-अलग है वेटिंग पीरियड

    सभी कारों का उनके मॉडल और वेरिएंट्स के अनुसार वेटिंग पीरियड अलग-अलग होता है। जिस वेरिएंट को ज्यादा पसंद किया जाता है, उसका वेटिंग पीरियड ज्यादा और जिसकी बिक्री कम होती है, उसका वेटिंग पीरियड कम होता है।

    इसी तरह क्रेटा के बेस वेरिएंट E ट्रिम के लिए आपको सबसे ज्यादा नौ महीनों तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    वहीं, इसके SX (O) डीजल एटी वेरिएंट का वेटिंग पीरियड पांच से छह महीने तक बढ़ सकता है।

    जानकारी

    इसी साल लॉन्च हुआ है क्रेटा का नया वेरिएंट

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि सी साल जून में हुंडई ने अपने लाइन-अप में क्रेटा SX एग्जीक्यूटिव वेरिएंट पेश किया था। पांच सीटों वाली इस कार को S और SX वेरिएंट्स के कीमतों की दूरी को कम करने के लिए लाया गया है।

    एक्सटिरीयर

    काफी आकर्षक है कार का फ्रंट लुक

    क्रेटा SX एग्जीक्यूटिव SUV में सन रूफ, मून रूफ और रूफ रेल फीचर भी दिए गए हैं। वहीं, इसमें सामने की तरफ क्रोम ग्रिल लगा हुआ है।

    इस कार का व्हीलबेस 2610mm है, जिसमें ट्यूबलेस और रेडियल अलॉय व्हील्स भी लगा हुआ है।

    इसके अलावा इसमें LED एडजस्टेबल हेडलाइट्स, DRLs, टेल लैंप्स और फ्रंट फॉग लाइट जैसे लाइटिंग फीचर की सुविधा मौजूद है।

    इंटीरियर

    कार में दिए गए हैं कई डिजिटल डिवाइस

    इस कार की केबिन में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री लगी हुई हैं।

    कनेक्टिविटी के लिए क्रेटा SX एग्जीक्यूटिव कार ब्लूटूथ और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

    क्रेटा SX एग्जीक्यूटिव कार के केबिन में पांच वेन्टीलेटेड लेदर सीटें भी दी गई हैं। इसके अलावा इसमें मल्टी-फंक्शन पावर लेदर स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है।

    SX एग्जीक्यूटिव में पार्किंग सेंसर के साथ-साथ पावर डोर लॉक्स और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के साथ एंटी-थेफ्ट डिवाइस भी दिया गया है।

    इंजन

    दो इंजन विकल्प के साथ आई है क्रेटा

    हुंडई की नई कार में 1498cc का BS6, MPi पेट्रोल इंजन लगा है, जो 16.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

    यह कार 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी, जो 4000rpm पर 113.42bhp की अधिकतम पावर जनरेट करता है।

    वहीं, यह पेट्रोल इंजन ऑप्शन में भी उपलब्ध है, जो 6000rpm पर 138.08bhp और 6300rpm पर 113.42bhp की अधिकतम पावर जनरेट करता है। इसके अलावा इस कार में 6-स्पीड गियर बॉक्स और FWD सिस्टम भी दिया गया है।

    जानकारी

    ये है इसकी कीमत

    अगर इसकी कीमत की बात करें तो हुंडई क्रेटा SX एग्जीक्यूटिव के बेस मॉडल E की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप-एंड मॉडल SX ऑप्ट टर्बो की कीमत 17.53 लाख रुपये के एक्स-शोरूम प्राइस में रखी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हुंडई मोटर कंपनी
    दिवाली
    ऑटोमोबाइल
    हुंडई की कारें

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं भारत की जासूसी करने के आरोप में 4 राज्यों से गिरफ्तार 11 आरोपी?  पंजाब
    शहीद कर्नल संतोष बाबू बनने को तैयार सलमान खान, जानिए उनके बारे में सलमान खान
    IPL 2025: CSK बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की टेलीकॉम कंपनियों की याचिका, जानिए क्या है मामला  वोडाफोन-आइडिया

    हुंडई मोटर कंपनी

    हुंडई ने लॉन्च किया Grand i10 Magna का CNG वेरिएंट, जानिये कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑटोमोबाइल
    हुंडई की इस SUV ने बनाया रिकॉर्ड, एक बार चार्ज करने पर चली लगभग 1,000 किमी इलेक्ट्रिक वाहन
    हुंडई अपनी इन लोकप्रिय कारों पर दे रही है भारी छूट कार
    फ्यूल लीक की शिकायतों के बाद हुंडई और किया ने रिकॉल की छह लाख कारें ऑटोमोबाइल

    दिवाली

    दिवाली विशेष: अपने रिश्‍तेदारों, दोस्तों और परिवार को इस अंदाज में दें दिवाली की शुभकामनाएं लाइफस्टाइल
    भारत ही नहीं दुनिया के इन देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली लाइफस्टाइल
    भारत का अनोखा मंदिर, जहाँ भक्तों को प्रसाद में मिलते हैं सोने-चाँदी के गहने मध्य प्रदेश
    मुख्यमंत्री पद पर लड़ाई के बीच राज्यपाल से अलग-अलग मिले भाजपा और शिवसेना भारतीय जनता पार्टी

    ऑटोमोबाइल

    पसंदीदा कार के लिए करना पड़ेगा इंतजार, इन गाड़ियों पर चल रहा लंबा वेटिंग पीरियड मारुति सुजुकी
    मारुति की 7-सीटर ईको वैन पर मिल रहा 17,500 रुपये तक का डिस्काउंट मारुति सुजुकी
    निसान किक्स पर मिल रही एक लाख रुपये तक की छूट निसान
    टाटा पंच की कीमत आई सामने, जल्द लॉन्च होगी कार टाटा मोटर्स

    हुंडई की कारें

    हुंडई की पैरों वाली कार सिर्फ सड़क पर चलेगी नहीं, दीवार पर भी चढ़ेगी, देखें वीडियो हुंडई मोटर कंपनी
    जून में सबसे ज्यादा बिकी ये गाड़ियां, ऑल्टो रही सबसे आगे भारत की खबरें
    हुंडई अपनी इन बेहतरीन कारों पर दे रही हजारों रुपये की छूट ऑटोमोबाइल
    हुंडई की कार खरीदने का सुनहरा मौका, अक्टूबर में मिल रही भारी छूट मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025