LOADING...
बोलेरो से लेकर स्कॉर्पियो तक महिंद्रा की इन गाड़ियों पर मिल रहे हैं ऑफर्स
बोलेरो से लेकर स्कॉर्पियो तक महिंद्रा की इन बड़ी गाड़ियों पर मिल रहे हैं ऑफर्स

बोलेरो से लेकर स्कॉर्पियो तक महिंद्रा की इन गाड़ियों पर मिल रहे हैं ऑफर्स

May 13, 2022
02:30 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा और महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) अपनी गाड़ियों पर 80,000 रुपए से ज्यादा की छूट दे रही है। यह ऑफर सिर्फ मई के अंत तक ही रहेगा। यह ऑफर महिंद्रा थार (Thar) और XUV700 जैसी फ्लैगशिप स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUVs) पर नहीं मिलेगा। इस ऑफर में बोलेरो, स्कॉर्पियो, XUV300, KUV100 NXT, मराजो और अल्टुरस G4 पर बड़ी छूट दी जा रही है। ऑटोमोबाइल निर्माता अपनी गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए इस तरह के ऑफर्स लाती हैं।

महिंद्रा बोलेरो पर ऑफर

महिंद्रा बोलेरो पर 19,000 रुपए की बचत

बोलेरो पर कंपनी इस महीने 19,000 रुपए की छूट दे रही है। अगर आप अपनी पूरानी कार एक्सचेंज कराएंगे तो 10,000 रुपए का बोनस डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 3,000 रुपए का कोर्पोरेट डिस्काउंट और 6,000 रुपए की अतिरिक्त छूट भी इस SUV पर मिलेगी। महिंद्रा बोलेरो की शुरुआती कीमत 8.42 लाख रुपए (एक्सशोरूम) है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.41 लाख रुपए (एक्सशोरूम) तक है। बोलेरो महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो

स्कॉर्पियो पर 27,000 रुपए से ज्यादा की छूट

जुलाई तक महिंद्रा स्कॉर्पियो का नया फेसलिफ्ट वेरिएंट आने वाला है। नई जनरेशन स्कॉर्पियो से पहले कार निर्माता इस महीने मौजूदा मॉडल पर अच्छी छूट दे रही है। स्कॉर्पियो पर 27,320 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 10,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 13,320 रुपये तक के अतिरिक्त ऑफर शामिल हैं। इस SUV की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.26 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट की कीमत 16.87 लाख रुपए है।

Advertisement

महिंद्रा KUV100

KUV100 पर भी बड़ी बचत

महिंद्रा KUV 100 NXT पर मई के अंत तक 37,190 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इस सब-कॉम्पैक्ट SUV पर 14,190 रुपए तक का नकद डिस्काउंट, 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। इस सब-कॉम्पैक्ट SUV की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.04 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 7.48 लाख रुपए है। महिंद्रा KUV100 के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को भी बाजार में लाने की तैयारी में हैं।

Advertisement

महिंद्रा मराजो पर ऑफर

7-सीटर मराजो पर 44,850 रुपए की भारी बचत

महिंद्रा मराजो एक 7-सीटर MPV है। इस कार पर महिंद्रा 44,850 रुपए तक का भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इस MPV पर 24,650 रुपए तक का नकद डिस्काउंट, 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस और 5,200 रुपए तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। इस MPV की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.17 लाख रुपए है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 15.36 लाख रुपए तक जाती है। महिंद्रा इस कार को 2018 में भारतीय बाजार में लाई थी।

महिंद्रा अल्टुरस G4 पर ऑफर

अल्टुरस G4 पर है सबसे ज्यादा छूट

महिंद्रा कारों की इस छूट में अल्टुरस G4 SUV को सबसे आकर्षक डील मिली है। इस SUV पर मई में 81,500 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी इस SUV पर 50,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस, 11,500 रुपए तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 20,000 रुपए तक के अतिरिक्त ऑफर भी दे रही है। इस SUV की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 28.88 लाख रुपए है, जौ की टॉप वेरिएंट के साथ 31.88 लाख रुपए तक जाती है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा (Mahindra) अपनी नई जनरेशन की स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) जल्द ही लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसके कई दमदार टीजर जारी किये हैं। कंपनी ने इसे "बिग डैडी ऑफ ऑल SUVs" की टैग लाइन दी है।

Advertisement