NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा ने जारी किया नई जनरेशन की स्कॉर्पियो का टीजर, जल्द होगी लॉन्च
    ऑटो

    महिंद्रा ने जारी किया नई जनरेशन की स्कॉर्पियो का टीजर, जल्द होगी लॉन्च

    महिंद्रा ने जारी किया नई जनरेशन की स्कॉर्पियो का टीजर, जल्द होगी लॉन्च
    लेखन अविनाश
    May 08, 2022, 10:51 am 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा ने जारी किया नई जनरेशन की स्कॉर्पियो का टीजर, जल्द होगी लॉन्च
    महिंद्रा ने जारी किया नई जनरेशन की स्कॉर्पियो का टीजर

    दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा (Mahindra) अपनी नई जनरेशन की स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) लाने करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस दमदार कार का टीजर जारी कर दिया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार महिंद्रा स्कॉर्पियो देश में घरेलू वाहन निर्माता की अगली बड़ी लॉन्च होगी। इसे दो इंजनों के विकल्प में लाया जा सकता है। आइए इस कार के बारे में जानते हैं।

    कैसा होगा कार का लुक?

    कैसा होगा कार का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को बॉक्सी लुक दिया गया है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स के साथ नए डिजाइन के ग्रिल, मस्कुलर बोनट, बम्पर-माउंटेड DRLs के साथ LED और बड़े एयर डैम दिए गए हैं। कार के किनारों पर रूफ रेल्स, ORVMs और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स उपलब्ध हैं। वहीं, लाइटिंग के लिए कार में ट्विन-LED हेडलैंप और फॉग लैंप्स मिलेंगे। डायमेंशन हिसाब से यह SUV मौजूदा मॉडल से थोड़ी बड़ी होगी।

    पॉवरफुल इंजन के साथ आएगी कार

    महिंद्रा इस कार को पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में लॉन्च करेगी। बता दें कि 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में BS6-अनुपालन वाला 2.0-लीटर m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन दिया जायेगा जो 152hp की पावर और 320Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इसमें 2.2-लीटर m-हॉक डीजल इंजन का विकल्प भी मिलेगा जो 130hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेंगे और इसे ऑल-व्हील (4X4) ड्राइव सिस्टम द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।

    केबिन में दिए जा सकते हैं ये फीचर्स

    केबिन की बात करें तो 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में तीसरी पंक्ति में फ्रंट-फेसिंग सीटें दी गई हैं। कार में 50:50 स्प्लिट कॉन्फ़िगरेशन के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, रूफ-माउंटेड स्पीकर, हेडअप डिस्प्ले और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने वाला एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरऔर 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट कंसोल और यात्रियों की सुरक्षा के लिए EBD के साथ कई एयरबैग्स और ABS दिए गए हैं।

    इस कीमत पर लॉन्च हो सकती है गाड़ी

    महिंद्रा अपनी 2022 स्कॉर्पियो की कीमत और उपलब्धता की जानकारी लॉन्चिंग के समय ही देगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मौजूदा मॉडल से प्रीमियम होगी, जिसकी कीमत 12.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    महिंद्रा ने अपनी दो दरवाजे वाली इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल एटम को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी काफी समय से इसकी टेस्टिंग कर रही थी। जानकारी के अनुसार इसे साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। सबसे पहले इसे ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था, जहां इसे काफी पसंद किया गया। जानकारी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर यह 100 की रेंज देने में सक्षम है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    अपकमिंग SUV

    ताज़ा खबरें

    प्योर EV ने लॉन्च की भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक इकोड्रिफ्ट, कीमत एक लाख रुपये   इलेक्ट्रिक वाहन
    बजट सत्र: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अपना पहला अभिभाषण, कहा- निडर है सरकार द्रौपदी मुर्मू
    ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को लेकर आई जानकारी, इसी सप्ताह अस्पताल से मिलेगी छुट्टी  ऋषभ पंत
    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे ऋषिकेश, धार्मिक अनुष्ठान में लेंगे हिस्सा विराट कोहली

    ऑटोमोबाइल

    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट
    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक SUV हुई महंगी, जानिए क्या है इसकी नई कीमत  महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू  महिंद्रा बोलेरो
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये टाटा नेक्सन

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा M9इलेक्ट्रो जेन3 फॉर्मूला वन रेसिंग कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत इलेक्ट्रिक वाहन

    अपकमिंग SUV

    जेनेसिस GV80 कार की भारत में टेस्टिंग शुरू, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद लग्जरी कार
    हुंडई वरना से लेकर टाटा सफारी तक, अगले महीने भारत में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां टाटा मोटर्स
    टाटा सिएरा SUV इलेक्ट्रिक और ICE वेरिएंट में करेगी वापसी, जानिए क्या कुछ मिलेगा   टाटा मोटर्स
    नई हुंडई वेन्यू पर चल रहा काम, नए इंजन के साथ मार्च में होगी लॉन्च  हुंडई मोटर कंपनी

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023