NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू, इसी साल मई में लॉन्च हुई थी गाड़ी
    ऑटो

    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू, इसी साल मई में लॉन्च हुई थी गाड़ी

    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू, इसी साल मई में लॉन्च हुई थी गाड़ी
    लेखन अविनाश
    Dec 14, 2022, 12:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू, इसी साल मई में लॉन्च हुई थी गाड़ी
    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू (तस्वीर: लैंड रोवर)

    ब्रिटिश वाहन निर्माता लैंड रोवर ने भारत में अपनी नई रेंज रोवर स्पोर्ट मॉडल की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने इस साल मई में इस मॉडल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था और इसकी बुकिंग भी तभी से शुरू हो गयी थी। अपडेटेड SUV को चार ट्रिम्स: डायनेमिक SI, डायनेमिक HSI, ऑटोबायोग्राफी और फर्स्ट एडिशन में लॉन्च किया गया है। आइये इस गाड़ी के बारे में जानते हैं।

    कैसा है नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स?

    डिजाइन की बात करें तो नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स में एक फ्लैट बोनट, चौड़े एयर डैम, ड्यूल शार्क फिन एंटीना और LED हेडलाइट्स दिए गए हैं। कार के किनारों पर मेटल प्लेटेड ग्राफिक्स, फ्लश फिटेड दरवाजे के हैंडल और 22-इंच के जाली वाले 'डायमंड टर्न्ड डार्क ग्रे ग्लॉस' वाले मिक्स्ड मेटल के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस कार में आपको 'मैच टू सैंपल' सुविधा मिलेगी जिससे आप इसे अपने पसंदीदा रंग के विकल्प में कस्टमाइज करवा सकते हैं।

    दो इंजनों के विकल्प में आती है रेंज रोवर स्पोर्ट्स

    रेंज रोवर स्पोर्ट्स में एक पावरफुल 3.0-लीटर का इनलाइन-सिक्स, टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है, जो 346hp की पावर और 700Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इसमें एक 3.0-लीटर, इनलाइन-सिक्स, टर्बो-पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है, जो 400hp की पावर और 550Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन का ध्यान रखते हुए इस इंजन को 8-स्पीड "ZF" ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    इन फीचर्स से लैस है कार

    2022 रेंज रोवर स्पोर्ट्स को एक शानदार 5-सीटर केबिन या 7-सीटर केबिन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके सेंट्रल कंसोल पर 13.1 इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पीछे के यात्रियों के लिए फ्रंट सीटबैक पर लगे 11.4 इंच के टचस्क्रीन टैबलेट की एक जोड़ी मिलती है। इसमें वेन्टीलेटेड सीटें, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री, पार्किंग सेंसर, ADAS तकनीक और रियर-व्हील स्टीयरिंग टेक्नोलॉजी के साथ मल्टिफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है।

    क्या है इस कार की कीमत?

    कीमत की बात करें तो लैंड रोवर की आधिकारिक वेबसाइट पर 2022 रेंज रोवर स्पोर्ट्स कीमत 1.64 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत 1.87 करोड़ रुपये है। इसका मुकाबला मर्सिडीज बेंज GLS और वोल्वो XC90 से होगा।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2022 रेंज रोवर ब्रांड की पांचवी जनरेशन की कार है। कंपनी ने सबसे पहले 1970 में अपनी पहली गाड़ी पेश की थी। इसके बाद 1994 में इसकी सेकेंड जनरेशन कार लाई गई। 2001 में इसकी थर्ड जनरेशन और 10 सालों के बाद इसका फोर्थ जनरेशन पेश किया गया था। 2008 में टाटा मोटर्स ने फोर्ड से इस कंपनी को खरीद लिया था। आपको बता दें कि रेंज रोवर ने 2013 से ही हाइब्रिड कारों को बनाना शुरू कर दिया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रेंज रोवर
    लग्जरी कार
    कार न्यूज
    लैंड रोवर

    ताज़ा खबरें

    वर्धन पुरी ने कहा- इंडस्ट्री में काम के बदले सीधे यौन संबंध की मांग करते हैं अमरीश पुरी
    टॉन्सिल की बीमारी टॉन्सिलाइटिस क्या है? जानिए इसकी वजह, लक्षण और इलाज हेल्थ टिप्स
    मिशन मजनू: सिद्धार्थ मल्होत्रा से रश्मिका मंदाना तक, जानिए कलाकारों ने कितनी ली फीस सिद्धार्थ मल्होत्रा
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पूरी की गोल धाणा की रस्म, आईं सगाई की तस्वीरें मुकेश अंबानी

    रेंज रोवर

    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर, कीमत 2.62 करोड़ रुपये से शुरू लग्जरी कार
    रेंज रोवर स्पोर्ट की तुलना में कितनी दमदार होगी जगुआर F-पेस? तुलना से समझिए जगुआर कार
    मुकेश अंबानी के काफिले में 20 कारें, रेंज रोवर से चलते हैं सुरक्षाकर्मी मुकेश अंबानी
    हाॅलीवुड स्टार जॉनी डेप हैं गाड़ियों के शौकीन, कलेक्शन में हैं 45 गाड़ियां जॉनी डेप

    लग्जरी कार

    नई मर्सिडीज-बेंज CLA हाइब्रिड इंजन और आकर्षक लुक के साथ आई सामने मर्सिडीज-बेंज
    एस्टन मार्टिन की सबसे पावरफुल कार DBX707 अल्टीमेट आई सामने, रफ्तार 300 किलोमीटर/घंटा से अधिक एस्टन मार्टिन
    मर्सिडीज-बेंज GLS बनाम नई BMW X7: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट BMW कार
    पोर्शे लेकर आ रही केयेन SUV का 2024 वेरिएंट, अपडेटेड इंजन के साथ जल्द होगी लॉन्च पोर्शे कार

    कार न्यूज

    होंडा अमेज के डीजल वेरिएंट का उत्पादन हुआ बंद, जानिए इसकी वजह होंडा
    10-सीटर टाटा मैजिक EV ऑटो एक्सपो में हुई शोकेस, फुल चार्ज में चलेगी 140 किलोमीटर टाटा मोटर्स
    टाटा नेक्सन EV की कीमतों में हुई कटौती, 50,000 रुपये सस्ता हुआ प्राइम मॉडल इलेक्ट्रिक कार
    मारुति सुजुकी ने वापस बुलाई 17,362 गाड़ियां, लिस्ट में ब्रेजा और ग्रैंड विटारा भी शामिल रिकॉल

    लैंड रोवर

    लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स की तुलना में कितनी दमदार है जीप ग्रैंड चेरोकी? यहां जानिए कार की तुलना
    सन्नी देओल से संजय दत्त तक बॉलीवुड के सितारे हैं इस कार के दीवाने संजय दत्त

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023