NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है 2022 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे ये फीचर्स
    ऑटो

    भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है 2022 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे ये फीचर्स

    भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है 2022 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे ये फीचर्स
    लेखन अविनाश
    May 16, 2022, 06:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है 2022 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे ये फीचर्स
    लैंड रोवर की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हुई 2022 रेंज रोवर SUV

    लग्जरी कार निर्माता लैंड रोवर (Land Rover) इंडिया ने पांचवीं जेनरेशन की रेंज रोवर (Range Rover) स्पोर्ट्स SUV को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर लिया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब इसकी लॉन्चिंग की घड़ी ज्यादा दूर नहीं है। SUV को नए शार्प डिजाइन और नई तकनीकी सुविधाओं वाले केबिन के साथ लॉन्च किया जायेगा, वहीं गाड़ी में तीन इंजन विकल्प भी मिलेंगे। आइए, नई रेंज रोवर SUV के फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    कैसा है कार का लुक?

    रेंज रोवर स्पोर्ट्स में एक फ्लैट बोनट, चौड़े एयर डैम, ड्यूल शार्क फिन एंटीना और LED हेडलाइट्स दिए गए हैं। कार के किनारों पर मेटल प्लेटेड ग्राफिक्स, फ्लश फिटेड दरवाजे के हैंडल और 23 इंच के जाली वाले 'डायमंड टर्न्ड डार्क ग्रे ग्लॉस' वाले मिक्स्ड मेटल के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस कार में आपको 'मैच टू सैंपल' सुविधा मिलेगी जिससे आप इसे अपने पसंदीदा रंग के विकल्प में कस्टमाइज करवा सकते हैं।

    तीन इंजनों के विकल्प के साथ आएगी गाड़ी

    2022 रेंज रोवर में तीन इंजन विकल्प मिलेंगे, जिसमें सभी एक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हैं। पहला 3.0 लीटर इन-लाइन 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जिसे 48V हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 395bhp की पावर और 550Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इंजन विकल्प 3.0 लीटर V6 डीजल यूनिट 296bhp से 345bhp की रेंज में उत्पादन करता है। रेंज-टॉपिंग मॉडल में 4.4 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन है, जो 523bhp की पावर और 749Nm जनरेट करता है।

    केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स

    2022 रेंज रोवर स्पोर्ट्स को एक शानदार 5-सीटर केबिन या 7-सीटर केबिन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके सेंट्रल कंसोल पर 13.1 इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पीछे के यात्रियों के लिए फ्रंट सीटबैक पर लगे 11.4 इंच के टचस्क्रीन टैबलेट की एक जोड़ी मिलती है। इसमें वेन्टीलेटेड सीटें, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री, पार्किंग सेंसर और रियर-व्हील स्टीयरिंग टेक्नोलॉजी के साथ मल्टिफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है।

    क्या है इसकी कीमत?

    कीमत की बात करें तो लैंड रोवर की आधिकारिक वेबसाइट पर 2022 रेंज रोवर स्पोर्ट्स कीमत 1.64 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, इसका मुकाबला मर्सिडीज बेंज GLS और वोल्वो XC90 से होगा।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    2022 रेंज रोवर ब्रांड की पांचवी जनरेशन की कार है। कंपनी ने सबसे पहले 1970 में अपनी पहली गाड़ी पेश की थी। इसके बाद 1994 में इसकी सेकेंड जनरेशन कार लाई गई। 2001 में इसकी थर्ड जनरेशन और 10 सालों के बाद इसका फोर्थ जनरेशन पेश किया गया था। 2008 में टाटा मोटर्स ने फोर्ड से इस कंपनी को खरीद लिया था। आपको बता दें कि रेंज रोवर ने 2013 से ही हाइब्रिड कारों को बनाना शुरू कर दिया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    जगुआर कार
    ऑटोमोबाइल
    रेंज रोवर
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी डिजायर CNG बनाम हुंडई औरा CNG, जानिए इनमें से कौन सी गाड़ी है बेस्ट हुंडई
    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी अथिया शेट्टी
    त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें कैलेंडुला, मिलेंगे ये 5 फायदे त्वचा की देखभाल
    राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' को लेकर साझा किया ताजा अपडेट, जल्द शुरू होगी शूटिंग राजकुमार राव

    जगुआर कार

    लैंड रोवर डिफेंडर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा है काम, 2025 में होगी लॉन्च जगुआर लैंड रोवर
    रेंज रोवर स्पोर्ट की तुलना में कितनी दमदार होगी जगुआर F-पेस? तुलना से समझिए रेंज रोवर
    नई जगुआर F-पेस आई सामने, 5.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड जगुआर F-पेस
    सुपर-एक्सक्लूसिव जगुआर C-टाइप एडिशन 70 हुई पेश, जानिये इस लग्जरी कार की कीमत और फीचर्स लेटेस्ट कार

    ऑटोमोबाइल

    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार
    मर्सिडीज-बेंज ने शुरू की अपनी GLB फेसलिफ्ट SUV की टेस्टिंग, अगले साल होगी लॉन्च मर्सिडीज

    रेंज रोवर

    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर, कीमत 2.62 करोड़ रुपये से शुरू लग्जरी कार
    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू, इसी साल मई में लॉन्च हुई थी गाड़ी लैंड रोवर
    मुकेश अंबानी के काफिले में 20 कारें, रेंज रोवर से चलते हैं सुरक्षाकर्मी मुकेश अंबानी
    हाॅलीवुड स्टार जॉनी डेप हैं गाड़ियों के शौकीन, कलेक्शन में हैं 45 गाड़ियां जॉनी डेप

    लेटेस्ट कार

    मारुति सुजुकी जिम्नी को पसंद कर रहे लोग, 10 दिनों में बुक हुई 10,000 यूनिट्स मारुति सुजुकी
    किआ कार्निवल के फेसलिफ्ट वेरिएंट की टेस्टिंग शुरू, मिलेगा 3.5-लीटर का V6 इंजन किआ मोटर्स
    नई मर्सिडीज-बेंज CLA हाइब्रिड इंजन और आकर्षक लुक के साथ आई सामने मर्सिडीज-बेंज
    टाटा अल्ट्रोज के रेसर वेरिएंट पर चल रहा काम, जानिए इसकी खासियत हैचबैक कार

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023