LOADING...
हुंडई स्टारगेजर से लेकर महिंद्रा की EVs तक, अगस्त में इन नई कारों से उठेगा पर्दा
SUV से लेकर EV तक ये नई कारें होंगी अगस्त में पेश

हुंडई स्टारगेजर से लेकर महिंद्रा की EVs तक, अगस्त में इन नई कारों से उठेगा पर्दा

Jun 25, 2022
10:30 pm

क्या है खबर?

आगामी अगस्त महीने में पांच नई कारों की वैश्विक पेशकश की जाएगी। इसमें होंडा, महिंद्रा और हुंडई जैसी दिग्गज कंपनियों की SUV और MPV के साथ इलेक्ट्रिक कारें शामिल होंगी। जापानी आटोमोबाइल दिग्गज कंपनी होंडा GIIAS ऑटो शो 2022 में अपनी नई RS कॉन्सेप्ट SUV की प्रोडक्शन यूनिट पेश करेगी। इसी इवेंट में हुंडई भी अपनी नई MPV स्टारगेजर को पेश करेगी। इनके अलावा महिंद्रा 15 अगस्त के दिन अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारों की वैश्विक पेशकश करेगी।

होंडा RS

होंडा लेकर आ रही नई SUV

होंडा SUV सेगमेंट में अपनी धाक जमाने के लिए कई कारों पर काम कर रही है। इनमें सबसे पहले कंपनी नई होंडा RS को लेकर तैयार है, जिसे अगस्त में होने वाले इंडोनेशिया के ऑटो शो में पेश किया जाएगा। इस सब-4 मीटर SUV से होंडा भारत में न सिर्फ अपनी साख बचाएगी, ब्लकि टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी SUVs के दांत खट्टे करने के पूरे प्रयास करेगी।

हुंडई स्टारगेजर

हुंडई पेश करेगी स्टारगेजर MPV

दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई भी इंडोनेशिया के ऑटो शो में अपनी 6 और 7 सीटर MPV स्टारगेजर पेश करने को तैयार है। इसके लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि इस MPV का डिजाइन बिल्कुल नया और हाईटेक होगा। रिपोर्टस का दावा है कि इस कार में ADAS जैसा आधुनिक फीचर उपलब्ध होगा जो MPVs में अमूमन देखने को नहीं मिलता है। हुडई स्टारगेजर की लंबाई लगभग 4.5 मीटर होगी।

Advertisement

महिंद्रा EVs

स्वतंत्रता दिवस पर महिंद्रा पेश करेगी ये तीन कॉन्सेप्ट EVs

महिंद्रा ने अपनी बिल्कुल नई EV रेंज 'बॉर्न EV' की वैश्विक पेशकश के लिए देश के स्वतंत्रता दिवस को चुना है। कंपनी यूनाइटेड किंगडम (UK) में 15 अगस्त के दिन अपनी तीन इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारे पेश करेगी। इन कॉनसेप्ट कारों को महिंद्रा एडवान्स डिजाइन यूरोप (MADE) डिवीजन द्वारा UK में डिजाइन किया गया है। महिंद्रा की योजना इन्हें 2025 में लॉन्च करने की है। खबरें हैं कि इनके वेरिएंट से जुड़ी जानकारी जुलाई में साझा की जाएगी।

Advertisement

SUVs में बढ़ोत्तरी

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

अब तक की बिक्री के आंकड़ो से पता चलता है कि भारतीय बाजार में सेडान कारों की बिक्री में गिरावट आ रही है। लोग अब सेडान और हैचबैक कारों के मुकाबले SUVs और MPVs की तरफ ज्यादा तेजी से रुख कर रहे हैं। पिछले 5 महीनों के आंकड़े बताते हैं कि देश में बिकने वाली हर 5 कारों में दो SUV हैं। 2015 से 2022 तक SUVs का बाजार में हिस्सा 13.5 प्रतिशत बढ़कर 41 प्रतिशत हो गया है।

Advertisement