NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / डीजल वेरिएंट में लॉन्च हुई BMW X3 कार, 65 लाख रुपये से अधिक है कीमत
    अगली खबर
    डीजल वेरिएंट में लॉन्च हुई BMW X3 कार, 65 लाख रुपये से अधिक है कीमत
    डीजल वेरिएंट में लॉन्च हुई BMW X3 कार

    डीजल वेरिएंट में लॉन्च हुई BMW X3 कार, 65 लाख रुपये से अधिक है कीमत

    लेखन अविनाश
    Feb 17, 2022
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    BMW ने अपनी X3 कार के डीजल वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसके पेट्रोल वेरिएंट को दो ट्रिम्स X3 x-ड्राइव-30i स्पोर्ट-X प्लस और X3 x-ड्राइव-30i M स्पोर्ट में पहले ही पेश कर चुकी है।

    खास बात यह है कि इस कार को भारत में ही बनाया जा रहा है।

    इसे अपमार्केट केबिन और 2- लीटर वाले चार सिलेंडर इंजन के साथ लाया गया है। ग्राहक आज से इस शानदार कार को कंपनी की डीलरशिप से खरीद सकते हैं।

    डिजाइन

    कैसा है कार का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो नई BMW X3 में स्लीक अडैप्टिव LED हेडलैंप्स, स्कल्प्टेड बोनट, बड़ा क्रोम किडनी ग्रिल, नए डिजाइन के बंपर और वाइड एयर डैम दिए गए हैं।

    इसके किनारों पर रूफ रेल्स, ORVM, ब्लैक-आउट बी-पिलर्स और डिजाइनर अलॉय व्हील भी उपलब्ध हैं।

    कार में पीछे की तरफ मौजूद शार्क-फिन एंटेना, विंडो वाइपर, रैप-अराउंड LED टेललैंप्स और डुअल एग्जॉस्ट टिप्स इसे और भी आकर्षक लुक प्रदान करते हैं।

    इंजन

    डीजल पॉवरट्रेन के बारे में मिली है ये जानकारी

    BMW X3 में 2-लीटर का चार सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 190HP की पावर और 1750 से 2500RPM पर 400NM का अधिकतम पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    डीजल वेरिएंट में यह कार 213 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ चल सकती है और मात्र 7.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है।

    X3 में 2-लीटर वाला चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है जो 350Nm का टार्क जनरेट करता है।

    फीचर्स

    BMW X3 में दिए गए हैं ये फीचर्स

    नई X3 को इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्ट करने वाले सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। इसमें स्टीयरिंग व्हील पैडल शिफ्टर्स, ब्रेकिंग फंक्शन के साथ क्रूज़ कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक के साथ ऑटोमैटिक डिफरेंशियल ब्रेक (ADB) स्टैंडर्ड हैं।

    यह BMW परफॉर्मेंस कंट्रोल सिस्टम से भी लैस है जो वाहन की स्थिरता को बढ़ाता है।

    सुरक्षा के लिए कार में छह एयरबैग, अटेंशन असिस्टेंस, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं।

    रंगों के विकल्प

    कार में मिलेंगे छह रंगों के विकल्प

    प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी ने इसे छह- मिनिरल वाइट, फाइटोनिक ब्लू, सोफिस्टो ग्रे, ब्रुकलिन ग्रे, ब्लैक सैफायर और कार्बन ब्लैक रंगों के विकल्प में लॉन्च किया है।

    कंपनी इस कार के साथ सर्विस पैकेज जैसे BMW सर्विस इनक्लूसिव और BMW सर्विस इनक्लूसिव प्लस भी दे रही है।

    ये सर्विस पैकेज मैंटेनैंस वर्क को कवर करते हैं, जिसमें 3 साल में 40,000 किलोमीटर से लेकर 10 साल में 2,00,000 किलोमीटर तक के प्लान शामिल हैं।

    जानकारी

    क्या है इस कार की कीमत?

    BMW ने भारतीय बाजार में अपनी X3 x-ड्राइव-30i स्पोर्ट-X प्लस को 59.90 लाख रुपये और X3 x-ड्राइव-30i M स्पोर्ट को 65.90 लाख रुपये में लॉन्च किया है। वहीं, कार के डीजल वेरिएंट की कीमत 65.50 रुपये एक्स-शोरूम है।

    लेटेस्ट लॉन्च

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    BMW ने इसी महीने M सीरीज के तहत अपनी लग्जरी कार M4 कॉम्पिटिशन एक्सड्राइव को भारत में लॉन्च किया है। भारतीय M लाइनअप में यह कंपनी का 10वां हाई परफॉर्मेंस मॉडल है।

    यह कार ट्विन-टर्बो, स्ट्रेट-सिक्स इंजन के साथ आती है, जो 501bhp की पावर और 650Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है।

    इसके अलावा नई BMW M4 कॉम्पिटिशन एक्सड्राइव BMW 4 सीरीज के डिजाइन पर आधारित है और काफी हद तक इसी की तरह दिखती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BMW कार
    ऑटोमोबाइल
    BMW X3
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    BMW कार

    फरवरी में इन कंपनियों की लग्जरी कारों को किया गया खूब पसंद, मर्सिडीज बेन्ज टॉप पर ऑटोमोबाइल
    सचिन तेंदुलकर के फैन्स को मिल रहा उनकी BMW X5 M खरीदने का मौका, जानें कीमत सचिन तेंदुलकर
    BMW ने भारत में लॉन्च की 220i स्पोर्ट, जानिये कीमत और फीचर्स भारत की खबरें
    2021 ऑडी S5 स्पार्टबैक और BMW M340i Xdrive के बीच न हों कन्फ्यूज, करें तुलना भारत की खबरें

    ऑटोमोबाइल

    टेस्टिंग के दौरान पहली बार दिखी हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स आए नजर हुंडई की कारें
    रेनो ने भारत में बंद किया डस्टर का उत्पादन, जल्द आ सकता है नया मॉडल रेनो की कारें
    दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकारी दफ्तरों में लगाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन दिल्ली
    भारत में लॉन्च हुई BMW की M4 कॉम्पिटिशन एक्सड्राइव कार, कीमत 1.43 करोड़ रुपये BMW कार

    BMW X3

    भारत में BMW ने उतारी 2021 X3 xDrive 30i स्पोर्ट X, दिए गए कई शानदार फीचर्स BMW कार
    BMW ने लॉन्च की iX इलेक्ट्रिक कार, X3 SUV ने भी दस्तक इलेक्ट्रिक वाहन

    लेटेस्ट कार

    जल्द लॉन्च होने वाली है हुंडई टक्सन, जानिए इस कार के फीचर्स हुंडई मोटर कंपनी
    CNG सेगमेंट में धमाल मचाने आ गई टाटा की टियागो और टिगोर ऑटोमोबाइल
    दमदार फीचर्स के साथ सामने आया टोयोटा का पिकअप ट्रक हिलक्स, मार्च में होगा लॉन्च ऑटोमोबाइल
    इस साल भारत में दस्तक दे रही मासेराती की दो शानदार कारें, जानें कब होंगी लॉन्च भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025