NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / BMW ने लॉन्च की iX इलेक्ट्रिक कार, X3 SUV ने भी दस्तक
    ऑटो

    BMW ने लॉन्च की iX इलेक्ट्रिक कार, X3 SUV ने भी दस्तक

    BMW ने लॉन्च की iX इलेक्ट्रिक कार, X3 SUV ने भी दस्तक
    लेखन अविनाश
    Jan 20, 2022, 06:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    BMW ने लॉन्च की iX इलेक्ट्रिक कार, X3 SUV ने भी दस्तक
    1.16 करोड़ में लॉन्च हुई BMW की iX इलेक्ट्रिक कार

    भारतीय बाजार में BMW की गाड़ियां खूब पसंद की जाती हैं। ऐसे में बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ने पहली अपनी इलेक्ट्रिक कार iX और X3 SUV को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ब्रांड के पास फिलहाल i मॉडल रेंज है, जिसमें छह अलग-अलग मॉडल शामिल हैं। दूसरी तरफ कंपनी ने अपनी X3 SUV को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं क्यों खास हैं BMW की ये दोनों गाड़ियां।

    BMW iX इलेक्ट्रिक कार

    कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही अपने iX इलेक्टिक कार को पेश किया था। तब से इसके लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा है। BMW iX में मस्कुलर हुड, एक बड़ी किडनी ग्रिल, दो-पट्टी वाली DRL के साथ चिकने LED हेडलाइट्स और पूरी बॉडी पर नीले रंग के लाइंस नजर आती हैं। इसके किनारों पर बिना फ्रेम वाले दरवाजे, बाहर की तरफ शीशे, फ्लश-फिटेड दरवाजों के हैंडल और डिजाइनर 21-इंच के अलॉय-व्हील लगे हैं।

    BMW iX के फीचर्स

    iX इलेक्ट्रिक SUV में 71kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 322bhp की पावर और 630Nm टॉर्क जनरेट करता है। BMW 425 किमी तक की WLTP रेंज के साथ 6.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे के स्प्रिंट समय का दावा करती है। इसमें लगा 11kW वॉल बॉक्स चार्जर स्टैंडर्ड रूप में पेश किया गया है, जो इलेक्ट्रिक SUV में 150kW तक DC चार्जिंग और 11kW तक AC चार्जिंग के साथ आता है।

    इस कार को मिल चुकी है पांच स्टार सेफ्टी रेटिंग

    ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की सुविधा देने के लिए BMW इंडिया हर कार के साथ एक होम चार्जिंग किट भी देगी। यह 11 kW का AC चार्जर होगा, जो लगभग सात घंटे में 100 प्रतिशत चार्ज करने में सक्षम होगा। iX को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में पांच स्टार रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह SUV सुरक्षा के सभी मापदंडों पर खरी उतरी है। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 91 प्रतिशत रेटिंग मिली है।

    BMW X3

    BMW ने अपनी एक और कार X3 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दो X3 x-ड्राइव-30i स्पोर्ट-X प्लस और X3 x-ड्राइव-30i M स्पोर्ट ट्रिम्स में भारतीय बाजार में लाया है। इस कार को भारत में ही बनाया जाएगा। यह पेट्रोल वेरिएंट में लॉन्च हुई है और इसके डीजल वेरिएंट को भी जल्द ही पेश किया जाएगा। X3 में 2-लीटर वाले चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 252hp और 350Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है।

    BMW X3 के फीचर्स

    नई X3 को इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्ट करने वाले सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। इसमें स्टीयरिंग व्हील पैडल शिफ्टर्स, ब्रेकिंग फंक्शन के साथ क्रूज़ कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक के साथ ऑटोमैटिक डिफरेंशियल ब्रेक (ADB) स्टैंडर्ड हैं। यह BMW परफॉर्मेंस कंट्रोल सिस्टम से भी लैस है जो वाहन की स्थिरता को बढ़ाता है। सुरक्षा के लिए कार में छह एयरबैग, अटेंशन असिस्टेंस, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं।

    क्या है इनकी कीमत?

    भारत में BMW iX इलेक्ट्रिक SUV को 1.16 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसकी डिलीवरी भी जल्द शुरू की जाएगी। अपने सेगमेंट में iX मर्सिडीज-बेंज EQC, ऑडी ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक और जगुआर I-पेस को टक्कर देगी। दूसरी तरफ BMW ने भारतीय बाजार में अपनी X3 x-ड्राइव-30i स्पोर्ट-X प्लस को 59.90 लाख रुपये और X3 x-ड्राइव-30i M स्पोर्ट को 65.90 लाख रुपये में लॉन्च किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    BMW कार
    ऑटोमोबाइल
    BMW X3

    ताज़ा खबरें

    WPL: रोहित और सूर्यकुमार ने मुंबई को फाइनल के लिए दिया संदेश, जानिए क्या कहा  विमेंस प्रीमियर लीग
    पंत को वापसी के लिए गांगुली ने दी अहम सलाह, उनकी तारीफ में कही ये बातें ऋषभ पंत
    सुनिधि चौहान ने सुनाया किस्सा, एक सांस में गाना रिकॉर्ड करना चाहते थे एमएम कीरवानी सुनिधि चौहान
    इंग्लैंड: मौत को छूकर फिर से जिंदा हुआ व्यक्ति, साझा किया मृत्यु के बाद का अनुभव इंग्लैंड

    इलेक्ट्रिक वाहन

    पोल्स्टर-2 इलेक्ट्रिक कार का BST मॉडल आया सामने, जानिए इसकी खासियत   कार सेल
    होंडा एक्टिवा स्मार्ट से लेकर डुकाटी मॉन्स्टर तक, अप्रैल में लॉन्च होंगे ये दोपहिया वाहन  दोपहिया वाहन
    महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने देश में रोल आउट किए 50,000 ई-अल्फा महिंद्रा एंड महिंद्रा
    गोगोरो भारतीय बाजार में रखेगी कदम, लॉन्च करेगी 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स   गोगोरो

    BMW कार

    मर्सिडीज-बेंज GLC बनाम BMW X3: जानिए कौन सी गाड़ी है बेस्ट   BMW X3
    BMW 5-सीरीज 520d M स्पोर्ट भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 68.9 लाख रुपये   लग्जरी कार
    BMW XM लेबल रेड की बुकिंग शुरू, जानिए क्यों खास है यह लिमिटेड एडिशन गाड़ी   BMW XM
    BMW M2 भारत में जल्द देगी दस्तक, इन फीचर्स के साथ होगी लैस  लग्जरी कार

    ऑटोमोबाइल

    खरीदना चाह रहे नई रेट्रो बाइक, 5 लाख में उपलब्ध इन मॉडलों पर करें विचार   बाइक न्यूज
    अप्रैल में आ रही हैं ये पांच बेहतरीन गाड़ियां, जानिए इनके बारे में अपकमिंग SUV
    टोयोटा लेकर आ रही है नई तैसर SUV, मारुति फ्रोंक्स पर होगी आधारित टोयोटा
    ONDC ने नम्मा ऐप के जरिए ऑटोमोबाइल सेक्टर में रखा कदम, बुक कर सकेंगे कैब-टैक्सी उबर

    BMW X3

    BMW X3 डीजल बनाम ऑडी Q5, जानिए कौन सी कार है आपके लिए बेहतर ऑडी कार
    डीजल वेरिएंट में लॉन्च हुई BMW X3 कार, 65 लाख रुपये से अधिक है कीमत BMW कार
    भारत में BMW ने उतारी 2021 X3 xDrive 30i स्पोर्ट X, दिए गए कई शानदार फीचर्स BMW कार

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023