NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / लैंड रोवर की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हुई 2022 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे ये खास फीचर्स
    ऑटो

    लैंड रोवर की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हुई 2022 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे ये खास फीचर्स

    लैंड रोवर की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हुई 2022 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे ये खास फीचर्स
    लेखन सोनाली सिंह
    Nov 14, 2021, 09:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लैंड रोवर की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हुई 2022 रेंज रोवर SUV, मिलेंगे ये खास फीचर्स
    2022 रेंज रोवर कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर हुई लिस्ट

    लग्जरी कार निर्माता लैंड रोवर इंडिया ने पंचवी जेनरेशन की रेंज रोवर SUV को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर लिया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब इसकी लॉन्चिंग की घड़ी ज्यादा दूर नहीं है। SUV को नए शार्प डिजाइन और नई तकनीकी सुविधाओं वाले केबिन के साथ लॉन्च किया जायेगा, वहीं गाड़ी में तीन इंजन विकल्प भी मिलेंगे। आइये नई रेंज रोवर SUV में मिलने वाले फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मस्कुलर बोनट के साथ मिलता है आकर्षक लुक

    कंपनी ने 2022 रेंज रोवर को अपनी नई मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर (MLA) प्लेटफॉर्म पर बनाया है। डिजाइन की बात करें तो इसमें 'रेंज रोवर' ब्रांडिंग के साथ मस्कुलर बोनट, चौड़ी ग्रिल और स्लीक LED हेडलाइट्स उपलब्ध होंगे। कार के किनारे ORVMs और 23-इंच के मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील भी मिलेंगे। कार के पीछे की तरफ रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, एक विंडो वाइपर और स्प्लिट टेलगेट इस कार के डिजाइन को और भी आकर्षक बनाते हैं।

    तीन टचस्क्रीन से लैस है केबिन

    2022 रेंज रोवर में एक शानदार 5-सीटर केबिन या 7-सीटर केबिन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके सेंट्रल कंसोल पर 13.1 इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पीछे के यात्रियों के लिए फ्रंट सीटबैक पर लगे 11.4 इंच के टचस्क्रीन टैबलेट की एक जोड़ी मिलती है। इतना ही नहीं, इसमें वेन्टीलेटेड सीटें, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री, पार्किंग सेंसर और रियर-व्हील स्टीयरिंग टेक्नोलॉजी के साथ मल्टिफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है।

    नई रेंज रोवर में हैं तीन इंजन विकल्प

    2022 रेंज रोवर में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं, जिसमें सभी एक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हैं। पहला 3.0 लीटर इन-लाइन 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जिसे 48V हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 395bhp की पावर और 550Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इंजन विकल्प 3.0 लीटर V6 डीजल यूनिट 296bhp से 345bhp की रेंज में उत्पादन करता है। रेंज-टॉपिंग मॉडल में 4.4 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन है, जो 523bhp की पावर और 749Nm जनरेट करता है।

    क्या होगी इसकी कीमत?

    2022 रेंज रोवर की कीमत की जानकारी इसके लॉन्च के समय दी जाएगी। अनुमान है कि भारत में इसे आउटगोइंग मॉडल से थोड़ा प्रीमियम पर रखा जाएगा, जिसकी कीमत 2.1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, इसका मुकाबला मर्सिडीज बेंज GLS और वोल्वो XC90 से होगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    रेंज रोवर
    जगुआर लैंड रोवर
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन

    ऑटोमोबाइल

    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार
    मर्सिडीज-बेंज ने शुरू की अपनी GLB फेसलिफ्ट SUV की टेस्टिंग, अगले साल होगी लॉन्च मर्सिडीज

    रेंज रोवर

    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर, कीमत 2.62 करोड़ रुपये से शुरू लग्जरी कार
    रेंज रोवर स्पोर्ट की तुलना में कितनी दमदार होगी जगुआर F-पेस? तुलना से समझिए जगुआर कार
    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू, इसी साल मई में लॉन्च हुई थी गाड़ी लैंड रोवर
    मुकेश अंबानी के काफिले में 20 कारें, रेंज रोवर से चलते हैं सुरक्षाकर्मी मुकेश अंबानी

    जगुआर लैंड रोवर

    लैंड रोवर डिफेंडर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा है काम, 2025 में होगी लॉन्च कार न्यूज
    नई जगुआर F-पेस आई सामने, 5.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड जगुआर F-पेस
    जगुआर ने बंद किया अपनी F-टाइप लग्जरी कार का उत्पादन, लिमिटेड एडिशन मॉडल भी हुआ पेश ऑटोमोबाइल
    लैंड रोवर करने जा रही अपनी डिस्कवरी में बड़े बदलाव, जानिये कैसी होगी यह नई SUV जगुआर कार

    लेटेस्ट कार

    पोर्शे मना रही है अपनी 75वीं वर्षगांठ, पेश की विजन 357 कॉन्सेप्ट कार पोर्शे कार
    ऑल-इलेक्ट्रिक पोलस्टार-2 सेडान कार आई सामने, सिंगल चार्ज में चलेगी 635 किलोमीटर   पोलस्टार
    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    BMW M3 CS सेडान कार का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, केवल 1,000 यूनिट्स ही बनेंगी   BMW कार

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023