Page Loader
कौन है भारतीय मूल के अरबपति बलविंदर सिंह साहनी, जिनको दुबई में हुई जेल?
दुबई में भारतीय मूल के अरबपति बलविंदर सिंह साहनी को जेल भेजा गया

कौन है भारतीय मूल के अरबपति बलविंदर सिंह साहनी, जिनको दुबई में हुई जेल?

लेखन गजेंद्र
May 06, 2025
12:28 pm

क्या है खबर?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई के रहने वाले एक भारतीय मूल के अरबपति व्यवसायी बलविंदर सिंह साहनी उर्फ अबू सबा को वहां मनी लॉन्ड्रिंग समेत वित्तीय अपराधों का दोषी ठहराया गया है। अरबपति साहनी पर दुबई की आपराधिक कोर्ट ने 5 साल की जेल और 5 लाख दिरहम (1.14 करोड़ रुपये) जुर्माना लगाया है। साहनी को UAE से निर्वासित किया जाएगा, लेकिन उससे पहले 15 करोड़ दिरहम (करीब 345 करोड़ रुपये) जब्त होंगे। जानते हैं कौन हैं अबू सबा?

पहचान

कौन हैं साहनी उर्फ अबू सबा?

व्यवसायी साहनी (53) राज साहनी ग्रुप (RSG) प्रॉपर्टी डेवलपमेंट फर्म के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। कम्पनी UAE, अमेरिका, भारत समेत अन्य देशों में काम करती है। उनकी कंपनी के पास दुबई स्पोर्ट्स सिटी में कसर सबा की आवासीय इमारतें, जुमेराह विलेज सर्कल में 24 मंजिला बुर्ज सबा अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स, बे-स्क्वायर, बिजनेस-बे में वाणिज्यिक संपत्ति और सबा दुबई नामक एक पांच सितारा होटल है। दुबई में उन्हें अक्सर पारंपरिक अमीरात पोशाक में देखा जाता है।

शौक

कार से ज्यादा नम्बर प्लेट महंगी

साहनी के शौक काफी महंगे हैं। वे बेशकीमती कारों के संग्रह के लिए जाने जाते हैं। साहनी को नंबर 9, नीला रंग, कार और यूनिक नंबर प्लेट से गहरा लगाव है। उन्होंने बुरी नजर से बचने को काली रंग की बुगाती खरीदी थी। उन्होंने 2016 में 'D5' नंबर प्लेट को 3.3 करोड़ दिरहम (करीब 75 करोड़ रुपये) में खरीदा था, जो उस समय की सबसे महंगी नंबर प्लेट थी। उनकी नंबर प्लेट उनकी गाड़ियों से ज्यादा महंगी हैं।

आरोप

साहनी पर क्या है आरोप?

साहनी समेत अन्य लोगों के खिलाफ दुबई में 2024 में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद इसे लोक अभियोजन को सौंप दिया गया। आरोप है कि साहनी ने शेल कंपनियों के जरिए संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए और मनी लॉन्ड्रिंग से पैसों की हेराफेरी की। आरोप है कि उसने कुल 345 करोड़ रुपये इस जुटाए थे। साहनी के बेटे समेत 33 लोगों को दोषी ठहराया गया है। उसे सजा काटने के। आड़ देश से निकाला जाएगा