LOADING...
कहां हैं ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किया खुलासा
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के बारे में जानकारी दी

कहां हैं ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किया खुलासा

लेखन गजेंद्र
Jun 03, 2026
10:04 am

क्या है खबर?

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद इस्लामिक देश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठे मोजतबा खामेनेई को अभी तक सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है और न उनकी कोई खबर है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दावा किया है कि मोजतबा जीवित हैं और देश के नेतृत्व संबंधी मामलों में तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। रुबियो ने यह खुलासा मंगलवार को अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति के सामने किया है।

खुलासा

क्या बोले रुबियो?

रुबियो ने कहा, "मुझे लगता है कि कुछ संकेत हैं, हमने उनको सार्वजनिक रूप से कुछ कहते नहीं सुना। हमने उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा है। मुझे लगता है कि वह किसी न किसी स्तर पर तेजी से सक्रिय हो रहे हैं, हालांकि उनके सभी संचार लिखित और मध्यस्थों के माध्यम से हुए हैं।" रुबियो ने कहा कि 8 अप्रैल को हुए युद्धविराम के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत में मोजतबा अधिक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

गायब

कहां हैं मोजतबा खामेनेई?

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को तेहरान में एक ठिकाने को निशाना बनाया था, जिसमें तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली, उनकी पत्नी जहरा, किशोर बेटा मोहम्मद बगेर मारे गए थे। इस दौरान खबर आई कि अयातुल्ला अली के छोटे बेटे मोजतबा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, इसकी पुष्टि कभी ईरान ने नहीं की। इसके बाद, नौवें रमजान पर मोजतबा को सर्वोच्च नेता चुन लिया गया। हालांकि, वह सामने नहीं आए। अब भी उनका पता अज्ञात है।

Advertisement

संदेश

संदेश और नेतृत्व

मोजतबा ने सबसे पहले 12 मार्च को एक लिखित संदेश टीवी के माध्यम से साझा किया और कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा। इस दौरान, उनकी तस्वीर सामने नहीं आई थी। हाल में उन्होंने 28 मई को लिखित संदेश दिया है, जिसमें अमेरिका और इजरायल पर इस्लामी गणराज्य को कमजोर करने आरोप लगाया। अमेरिका-ईरान शांति समझौते में मोजतबा पर्दे के पीछे हैं, जबकि बातचीत ईरानी संसद के अध्यक्ष बागेर गलिबफ कर रहे हैं।

Advertisement