ताइवानी राष्ट्रपति के बेटे की जासूसी के आरोप में अमेरिकी महिला गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर पकड़ी गई
अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक महिला वैनयिंग झांग (जिन्हें हीदर नाम से भी जाना जाता है) पर एक गैर-पंजीकृत विदेशी एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगा है।
अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (FBI) का कहना है कि उन्होंने चुपके से ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे लई टिंग-यू से जुड़ी जानकारी जुटाई थी।
वह 4 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट से चीन भागने की कोशिश कर रही थीं, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
झांग ने 2025 में सिएटल में तस्वीरें और वीडियो इकट्ठे किए
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, झांग ने 2025 में सिएटल का दौरा किया था। उनका मकसद लई और उनके परिवार की तस्वीरें और वीडियो इकट्ठा करना था।
इसके लिए उन्होंने ऐसे जासूसी तरीके अपनाए जिससे वह आसानी से पकड़ी न जाएं। उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों को यह भी नहीं बताया कि वह चीन के लिए काम कर रही थीं।
आज झांग को लॉस एंजेलिस की एक संघीय अदालत में पेश किया जाना है। यह मामला अमेरिका, चीन और ताइवान के बीच जारी तनाव को उजागर करता है।