Page Loader
व्लादिमीर पुतिन की बेटी पश्चिमी देश में छिपी, यूक्रेन युद्ध होते ही छोड़ा था देश
व्लादिमीर पुतिन की रहस्यमयी बेटी पश्चिमी देश में रह रही हैं

व्लादिमीर पुतिन की बेटी पश्चिमी देश में छिपी, यूक्रेन युद्ध होते ही छोड़ा था देश

लेखन गजेंद्र
Nov 29, 2024
01:12 pm

क्या है खबर?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की "रहस्यमयी" बेटी पश्चिमी देश में छिपकर रह रही हैं। यह दावा यूक्रेन की मीडिया ने किया है। यूक्रेनी मीडिया का दावा है कि 21 वर्षीय एलिज़ावेता क्रिवोनोगिख, जिनको लुइजा रोजावा नाम से जाना जाता है। वह खुद को दिवंगत पुतिन सहयोगी ओलेग रुडनोव की रिश्तेदार बता रही थीं। क्रिवोनोगिख और उनकी मां अब रुडनोवा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस छोड़ दिया था।

रिश्ता

पुतिन से कैसे जुड़ा है रिश्ता?

रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिवोनोगिख के पास पासपोर्ट है, जिसमें उसने खुद की पहचान एलिज़ावेटा ओलेगोवना रुडनोवा बताई है। इसमें उसकी जन्मतिथि 3 मार्च, 2003 है। जन्मतिथि से संकेत मिलता है कि क्रिवोनोगिख का जन्म प्रथम महिला ल्यूडमिला की बेटी के रूप में उस समय हुआ था, जब पुतिन रूस के राष्ट्रपति थे। अब क्रिवोनोगिख ने अपना उपनाम बदलकर रुडनोवा रख लिया, जो पुतिन के करीबी सहयोगी ओलेग रुडनोव का है। यही परिवर्तन पुतिन के साथ संबंध में उजागर करता है।

पहचान

क्रिवोनोगिख ने अपना पैतृक नाम छोड़ा

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के समय क्रिवोनोगिख पेरिस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड आर्ट्स की छात्रा थीं। उन्होंने अपनी फ्लाइट बुकिंग और अन्य जगह रुडनोवा नाम का उपयोग किया है। उनका पैतृक नाम व्लादिमिरोवना है, जो उसके पिता व्लादिमीर पुतिन की पहचन है, लेकिन उसने इसे छिपाया है। क्रिवोनोगिख रूस में डीजे थीं। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल को पुतिन ने बंद करने की कोशिश की थी। 2021 में उसका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया। इसके बाद से वह गायब है।