Loading...
शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश के कई जिलों में हिंसा, ट्रेनों-वाहनों में आगजनी
बांग्लादेश के 20 से ज्यादा जिलों में हिंसक घटनाएं हुई हैं

शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश के कई जिलों में हिंसा, ट्रेनों-वाहनों में आगजनी

लेखन आबिद खान
Nov 12, 2026
11:06 am

क्या है खबर?

बांग्लादेश के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से फिर हिंसा भड़क गई है। सड़कों पर देसी बमों से हमले हो रहे हैं, वाहनों और बसों को आग के हवाले किया जा रहा है और प्रदर्शनकारियों ने कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्काजाम कर दिया है। 20 से ज्यादा जिलों में हिंसा होने के बाद कई जगहों पर सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

जिले

11 जिलों में हिंसा, 28 जगह देसी बम फटे

हिंसा की ज्यादातर घटनाएं ढाका, गाजीपुर, गोपालगंज, शरियतपुर समेत कुछ अन्य जिलों में हुई है। बांग्लादेश पुलिस और ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) के मुताबिक, 9 नवंबर की शाम से 10 नवंबर तक 11 जिलों में 22 वाहनों को आग लगाई गई।

ढाका और 6 अन्य जिलों में कम से कम 28 जगह पर देसी बम धमाके हुए।

इसके बाद सुरक्षा बलों ने सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया है। कई जगहों पर हालात तनावपूर्ण हैं।

घटनाएं

NCP सांसद के घर पर फेंका पेट्रोल बम

12 नवंबर की रात कुश्तिया सीट से नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) सांसद नुसरत तबस्सुम के घर पर कथित तौर पर अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल बम से आग लगा दी।

द डेली स्टार के मुताबिक, 11 नवंबर को ढाका में 2 बसों और एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि पबना सदर में ग्रामीण बैंक की एक शाखा को जला दिया गया।

केवल ढाका में 1 से 8 नवंबर के बीच 15 देसी बम विस्फोट हुए।

ADVERTISEMENT

धमाके

1 से 8 नवंबर के बीच ढाका में 15 देसी बम धमाके

30 अक्टूबर को ढाका के कलाबागान बस स्टैंड के पास कई देसी बम धमाके हुए। पुलिस ने बाद में 4 लोगों को गिरफ्तार किया और 13 विस्फोटक उपकरण बरामद किए।

द डेली स्टार के अनुसार, 1 से 8 नवंबर के बीच ढाका में कम से कम 15 देसी बम धमाकों की सूचना मिली।

5 नवंबर को ढाका के कुर्मितोला जनरल अस्पताल के पास एक गश्ती वाहन पर देसी बम फेंके जाने से एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया।

ADVERTISEMENT

वजह

क्यों भड़क रही है हिंसा?

बांग्लादेश में हिंसा ऐसे समय भड़क रही है, जब निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वापसी का ऐलान किया है। वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं।

अधिकारियों ने हालिया हिंसा की घटनाओं के लिए प्रतिबंधित अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों पर आरोप लगाया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं संचालन) मोहम्मद सैयदुर रहमान ने कहा कि देसी बम धमाके और बस में आगजनी की घटनाओं के पीछे अवामी लीग के कार्यकर्ता हैं।

ADVERTISEMENT