Page Loader
चीन के दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, रूस समेत कई अहम मुद्दों पर होगी बात
चीन के दौरे पर पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

चीन के दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, रूस समेत कई अहम मुद्दों पर होगी बात

Apr 24, 2024
04:34 pm

क्या है खबर?

दोनों देशों के बीच तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज चीन के शंघाई पहुंचे। वह 3 दिवसीय दौरे पर चीन आए हैं। इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। उनके दौरे का लक्ष्य उतार-चढ़ाव से गुजर रहे दोनों देशों के रिश्तों को स्थिर करना है। वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद करने के लिए भी चीन से सवाल करेंगे। वह दक्षिण चीन सागर और ताइवान खाड़ी का मुद्दा भी उठा सकते हैं।

दौरा

चीन की मदद से हथियार तैयार कर रहा है रूस

बता दें कि चीन पर यूक्रेन युद्ध में रूस का सहयोग करने का आरोप लग रहा है और अमेरिका चाहता है कि वह रूस का सहयोग करना छोड़ दे। अमेरिका के अनुसार, रूस युद्ध में जो हथियार इस्तेमाल कर रहा है, उन्हें चीन के मशीनी उपकरणों और माइक्रोचिप की मदद से तैयार किया जा कहा है। चीन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया है।

अन्य मुद्दे

दक्षिण चीन सागर और ताइवान खाड़ी पर दावा करता है चीन

दक्षिण चीन सागर और ताइवान खाड़ी को लेकर भी अमेरिका और चीन का टकराव होता रहा है। चीन इन इलाकों को अपना बताता है और यहां घुसपैठ करता रहता है। दक्षिणी चीन सागर को लेकर तो उसका कई देशों के साथ विवाद चल रहा है, जिनमें कई अमेरिका के सहयोगी हैं। अमेरिका चीन के इन दावों को खारिज करता है और उससे अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करने की अपील करता रहा है।