Loading...
ईरान पर संभावित हमले के बीच युद्ध सचिव हेगसेथ ने वरिष्ठ सैन्य रणनीतिकार को बर्खास्त किया
ईरान पर संभावित हमले के बीच युद्ध सचिव हेगसेथ ने वरिष्ठ सैन्य रणनीतिकार को बर्खास्त किया

ईरान पर संभावित हमले के बीच युद्ध सचिव हेगसेथ ने वरिष्ठ सैन्य रणनीतिकार को बर्खास्त किया

लेखन गजेंद्र
Oct 29, 2026
06:35 pm

क्या है खबर?

ईरान के खिलाफ नए सिरे से हमले की योजना के बीच अमेरिका के युद्ध सचिव (पूर्व में रक्षा सचिव) पीट हेगसेथ ने एक और शीर्ष सैन्य जनरल को पेंटागन से बर्खास्त कर दिया है। अमेरिकी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया जॉइंट स्टाफ में सैन्य रणनीति, योजना और नीति विभाग के प्रमुख थे। उन्हें हटाने का कोई कारण नहीं बताया गया है। हेगसेथ ने उनकी जगह अभी किसी सैन्य अधिकारी को तैनाती नहीं दी है।

कारण

हटाने का क्या है कारण?

सिल्विया को हटाए जाने का कोई कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, उन पर ईरान युद्ध और रूस-यूक्रेन युद्ध से संबंधित वर्गीकृत जानकारी लीक करने का आरोप है।

हेगसेथ ने सिल्विया से पहले इस पद पर तैनात रहे लेफ्टिनेंट जनरल जोसेफ मैक्गी को हटाया था। यह पद सैन्य क्षेत्र में 'J5' कहलाता है।

आमतौर पर, J5 निदेशक और स्टाफ़, जॉइंट चीफ़्स के चेयरमैन और राष्ट्रपति दोनों के साथ सैन्य योजना बनाने और लागू करने के जिम्मेदार होते हैं।

युद्ध

अमेरिकी चुनाव के बाद होगा हमला

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने मध्य पूर्व के कई देशों और इलाके के साथियों से कहा है कि वे मध्यावधि चुनावों के बाद दोबारा मिलिट्री एक्शन के लिए तैयार रहें।

अधिकारियों ने इस बात को लेकर भी आगाह किया है ईरान उन पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है, जिसके लिए उन्हें अलर्ट रहना चाहिए।

अमेरिका एक तीसरा अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और हजारों अतिरिक्त सैनिकों को इस इलाके में भेज रहा हैं।

ADVERTISEMENT

सख्ती

2 दर्जन से अधिक सैन्य अधिकारियों को हटा चुके हैं हेगसेथ

हेगसेथ के 25 जनवरी, 2025 को रक्षा सचिव बनने के बाद से ही पेंटागन में इस्तीफा देने वाले, जबरन हटाए जाने वाले अधिकारियों की बाढ़ आ गई।

अब तक 2 अधिकारियों ने स्वैच्छिक पद छोड़ा है, जबकि 20 से अधिक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जबरन हटाए गए हैं।

बड़े नामों में जॉर्ज, सेना के जनरल डेविड होडने, मेजर जनरल विलियम ग्रीन, नौसेना संचालन प्रमुख, वायुसेना उप-प्रमुख शामिल हैं।

सितंबर में ट्रंप के ड्रोन विशेषज्ञ डैन ड्रिस्कॉल ने इस्तीफा दिया था।

ADVERTISEMENT