अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में एक की मौत, 4 लोग घायल
क्या है खबर?
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में अति सुरक्षित व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां लोगान सर्किल इलाके में फिटनेस जिम के अंदर गोली चली है। घटना व्हाइट हाउस से कुछ मीटर की दूरी पर घटी। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हैं। पुलिस ने इलाके की सड़कों को बंद कर दिया और अलर्ट जारी किया है। हमलावर पुलिस गिरफ्त में है। उसने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया।
गोलीबारी
आसपास के स्कूलों को बंद किया गया
पुलिस ने ब्लॉक के ज़्यादातर हिस्से को घेर लिया है और सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। इलाके में एक फिटनेस सेंटर, सेंट ल्यूक एपिस्कोपल चर्च, रिहायशी इमारत, होल फूड्स सुपरमार्केट भी है।
अधिकारियों के जांच करने तक लोगों से प्रभावित इलाके से दूर रहने को कहा गया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है।
फेडरल ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स (ATF) ने जांच में लोकल अधिकारियों की मदद कर रही है।
जांच
इलाके में राष्ट्रपति के अधिकारी पर भी हो चुका है हमला
मामले से परिचित लोगों ने बताया कि एक बंदूकधारी लोगन सर्किल के पड़ोस के जिम, विडा फिटनेस में आया और एक व्यक्ति की पीठ में गोली मारी और बिल्डिंग से बाहर भाग गया। इसके बाद सड़क पर गोलियां चलाई।
बता दें कि यह घटना उस इलाके में हुई, जहां पहले अगस्त 2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी के एक अधिकारी पर हमला हुआ था।
इसके बाद शहर में नेशनल गार्ड तैनात किए गए थे।