Page Loader
अमेरिका: फिलाडेल्फिया शहर के फेयरमाउंट पार्क में सामूहिक गोलीबारी; 2 की मौत, 9 लोग घायल
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पार्क में सामूहिक गोलीबारी हुई (तस्वीर: एक्स/@ferozwala)

अमेरिका: फिलाडेल्फिया शहर के फेयरमाउंट पार्क में सामूहिक गोलीबारी; 2 की मौत, 9 लोग घायल

लेखन गजेंद्र
May 27, 2025
10:25 am

क्या है खबर?

अमेरिका में साउथ कैरोलिना के बाद पेंसिल्वेनिया राज्य में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां के फिलाडेल्फिया शहर के फेयरमाउंट पार्क में लोगों पर गोलियां चलाई गई हैं। घटना रात करीब 10:30 बजे पार्क में पॉपलर ड्राइव पर लेमन हिल ड्राइव में घटी है। घटना के समय पार्क में परिवार के लोग मेमोरियल डे पर जुटे थे। मृतकों की पहचान सामने नहीं आई है। गोलीबारी में करीब 8 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 2 पीड़ित किशोर हैं।

गोलीबारी

एक दिन पहले साउथ कैरोलिना में हुई थी गोलीबारी

पुलिस ने अभी तक पार्क में गोलीबारी करने वाले आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं किया है। वह हिरासत में है या फरार हो गया, इसके बारे में भी जानकारी नहीं दी है। बता दें कि एक दिन पहले ही साउथ कैरोलिना के तटीय शहर लिटिल रिवर में रविवार रात को भीषण गोलीबारी हुई थी, जिसमें 11 लोग घायल हुए थे। साउथ कैरोलिना के ही दूसरे बीच पर अप्रैल में भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक की मौत हुई थी।

ट्विटर पोस्ट

फेयरमाउंट पार्क में पुलिस