Page Loader
अमेरिका: साउथ कैरोलिना में गोलीबारी, 11 लोग घायल
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में गोलीबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका: साउथ कैरोलिना में गोलीबारी, 11 लोग घायल

लेखन गजेंद्र
May 26, 2025
10:12 am

क्या है खबर?

अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य के तटीय शहर लिटिल रिवर में रविवार रात को भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। होरी काउंटी पुलिस ने बताया कि गोलीबारी अमेरिका में रात करीब 9:30 बजे घटी है। घायलों की स्थिति और हमलावर के विषय में कोई विवरण अभी नहीं दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कई घायल अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे हैं, जिससे पीड़ितों की संख्या अधिक हो सकती है। पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी है।

गोलीबारी

अप्रैल में मर्टल बीच पर हुई थी गोलीबारी

साउथ कैरोलिना में पिछले महीने अप्रैल में भी मार्टल बीच पर सामूहिक गोलीबारी हुई थी, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। तब 1 व्यक्ति की मौत हुई थी और 11 अन्य लोग घायल हुए थे। जहां मर्टल बीच से लगभग उत्तर-पूर्व में लिटिल रिवर की दूरी करीब 32 किलोमीटर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि नॉर्थ ओशन बुलेवार्ड पर कई व्यक्तियों के बीच विवाद में गोलीबारी हुई थी, तब पुलिस अधिकारी ने गोली को गोली मारी थी।

ट्विटर पोस्ट

घटना के बाद मौके पर पुलिस