LOADING...
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसक प्रदर्शन के बीच रात से सुबह तक कर्फ्यू
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में कर्फ्यू लगाया गया (तस्वीर: एक्स/@MAGAVoice)

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसक प्रदर्शन के बीच रात से सुबह तक कर्फ्यू

लेखन गजेंद्र
Jun 11, 2025
09:25 am

क्या है खबर?

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आव्रजन छापों के विरोध में हो रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच मेयर करेन बास ने मंगलवार से आंशिक कर्फ्यू की घोषणा की है। कर्फ्यू लॉस एंजिल्स के कई हिस्सों में रात 8 बजे से शुरू होगा और सुबह 6 बजे तक चलेगा। यह कई दिनों तक लागू रह सकता है। मेयर ने बताया कि कर्फ्यू प्रदर्शनकारियों को छोड़कर इलाके में रहने वाले लोगों और काम करने वाले लोगों पर लागू नहीं होगा।

प्रदर्शन

लूटपाट में बदला प्रदर्शन, कई शहरों तक फैली आग

लॉस एंजिल्स में शुरू हुआ प्रदर्शन, लूटपाट में बदल गया है। लोगों ने प्रदर्शन के बहाने कई प्रमुख स्टोर पर लूटमार की है। एपल के शोरूम में भी प्रदर्शन घुस गए और करोड़ों का माल साफ कर दिया। मेयर बास का कहना है कि उन्होंने लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन में तोड़फोड़ और लूटपाट को रोकने के लिए कर्फ्यू जारी किया है। शहर से शुरू हुआ प्रदर्शन अब अमेरिका के वाशिगंटन डीसी, न्यूयॉर्क समेत अन्य शहरों तक भी पहुंच गया है।

विरोध

लॉस एंजिल्स में क्यों हो रहे प्रदर्शन?

आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने लॉस एंजिल्स के फैशन जिले में एक गोदाम को निशाना बनाकर छापा मारा, जिसके बाद प्रदर्शन शुरू हो गए। ICE अधिकारियों का आरोप है कि नियोक्ता ने श्रमिकों के लिए झूठे दस्तावेजों बनाए। इधर, प्रदर्शनकारियों ने ICE पर अत्यधिक बल प्रयोग करने और भय पैदा करने का आरोप लगाया। मामले में अब तक 145 गिरफ्तार हो चुके हैं। ट्रंप प्रशासन ने 4,000 नेशनल गार्ड्स और 700 मरीन तैनात किए हैं।

ट्विटर पोस्ट

एपल का शोरूम लूटा गया